पीएम मोदी से मिले विष्णुदेव साय, इन तीन ‘वादों’ को लेकर हुई बात

ChhattisgarhTak

23 Dec 2023 (अपडेटेड: Jul 23 2025 1:24 PM)

Vishnu Deo Sai met PM Modi- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra…

NewsTak
Google CTA

Vishnu Deo Sai met PM Modi- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की ओर से किए गए वादों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया.

Read more!

सीएम साय ने पीएम को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 18 लाख से अधिक परिवारों को आवास की मंजूरी दी गई है. साथ ही सरकार किसानों से प्रति एकड़ 3100 रुपये में 21 क्विंटल धान खरीदने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है.

उन्होंने कहा कि दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपये 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती, जिसे राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, के दिन किसानों को वितरित किया जायेगा.

‘मोदी की गारंटी पर अमल शुरू’

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 10 दिन के भीतर ही राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अमल शुरू कर दिया है. सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किसानों के दो साल के बकाए का भुगतान सुनिश्चित करने का वादा किया है.

साव और शर्मा ने किया पीएम का धन्यवाद

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी करने और 15 लाख मीट्रिक टन उबले हुए चावल को केंद्रीय पूल में लेने की अनुमति देने के लिए प्रधान मंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्राप्त धनराशि से सामाजिक कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास की पहल के लिए राज्य सरकार की वित्तीय सहायता में वृद्धि होगी.

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नए मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा की और छत्तीसगढ़ के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों और नए मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है.

उप राष्ट्रपति से भी हुई मुलाकात

इससे एक दिन पहले साय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की और संवैधानिक प्रक्रिया के बारे में उनके “विचारों और ज्ञान” को “निश्चित रूप से प्रभावी” बताया.

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी से शिष्टाचार भेंट हुई. उनके उत्कृष्ट विचार और संवैधानिक प्रक्रिया का ज्ञान निश्चित ही प्रभावशाली है. “धनखड़ के कार्यालय ने बैठक के बाद एक्स पर बैठक की तस्वीरें भी पोस्ट कीं और लिखा, “छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने माननीय उपमुख्यमंत्रियों, श्री अरुण साव जी और श्री विजय शर्मा जी के साथ माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज उपराष्ट्रपति निवास पर उनसे मुलाकात की.”

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार: नौ भाजपा विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; एक सीट क्यों है खाली?