छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: जानें कौन हैं कांग्रेस के दो विधायक जिन्हें ED ने बनाया आरोपी?

Chhattisgarh Coal Scam- छत्तीसगढ़ में कथित कोयला लेवी घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को अपनी दूसरी पूरक अभियोजन…

NewsTak

ChhattisgarhTak

follow google news

Chhattisgarh Coal Scam- छत्तीसगढ़ में कथित कोयला लेवी घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को अपनी दूसरी पूरक अभियोजन शिकायत (ED’s Chargesheet in coal scam) दायर की, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) के दो विधायकों और एक आईएएस अधिकारी को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है.

Read more!

कथित कोल घोटाला केस की चार्जशीट में 2 कांग्रेस के विधायकों देवेंद्र यादव (भिलाई नगर सीट) और चंद्रदेव राय (बिलाईगढ़ सीट) को आरोपी बनाया गया है. साथ ही रायपुर की अदालत में आईएएस अधिकारी रानू साहू साहू (2010 बैच की छत्तीसगढ़-कैडर की आईएएस अधिकारी) के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई. 280 पेज की शिकायत के साथ ही 5456 पेज के दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं. जिसमें कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

ED का दावा- कोल मामले में हुई है वसूली

ईडी ने आरोप लगाय है कि अधिकारियों और नेताओं ने मिलकर वसूली कीहै. इसके अलावा शुक्रवार को ही बिलासपुर हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई, जहां ED ने कोल मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग रखी है. ईडी ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर पिटिशन दायर की है. इस पिटिशन पर सप्ताह भर बाद सुनवाई होने की उम्मीद है. इसके पहले पिछले सप्ताह ED ने शराब घोटाला मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी.

11 लोगों को बनाया आरोपी

रायपुर अदालत में ईडी ने निलंबित आईएएस अफसर रानू साहू के खिलाफ शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चार्जशीट पेश की. ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि प्रोसिक्यूशन कम्प्लेंट में निलंबित IAS रानू के अलावा कुल 11 लोगो को आरोपी बनाया गया है जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाइगढ़ विधायक चंद्रदेवराय को भी आरोपी बनाया गया है.

ये हैं 11 आरोपी

चार्जशीट में रानू साहू, निखिल चंद्राकर के अलावा विनोद तिवारी,देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, आरपी सिंह, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नवनीत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नारायण साहू आरोपी बनाए गए हैं. नारायण साहू और पीयूष साहू दोनों ही सूर्यकांत तिवारी के स्टाफ हैं. रानू साहू और निखिल चंद्राकर के अलावा एक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. खबर है कि इन्हें पकड़ा जा सकता है हालांकि इन आरोपियों के वकीलों ने जमानत हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी है.

इसे भी पढें- कोयला घोटाला में अदालत ने पूर्व सांसद विजय दर्डा, उनके बेटे को सुनाई चार साल की सजा

    follow google news