छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट

ChhattisgarhTak

• 10:06 AM • 18 Aug 2023

Chhattisgarh Congress New District Presidents- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के मद्देनजर कांग्रेस एक्शन मूड में है. अब पार्टी ने11 नए जिला अध्यक्षों…

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Congress New District Presidents- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के मद्देनजर कांग्रेस एक्शन मूड में है. अब पार्टी ने11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है.

Read more!

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, राजनांदगांव में भागवत साहू, बस्तर में सुशील मौर्य, कवर्धा में होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं सक्ति में त्रिलोक चंद जायसवाल, मनेन्द्रगढ़ में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ में गजेंद्र ठाकरे, नारायणपुर में रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

राजनीतिक मामलों की बनाई समिति

कांग्रेस (Congress) ने इससे पहले गुरुवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया था, जिसकी अध्यक्ष महासचिव कुमारी सैलजा (Kumari Selja) होंगी. जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singhdeo) इसके सदस्यों में शामिल हैं. वहीं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मो. अकबर, शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम, अनिला भेंड़िया, जय सिंह अग्रवाल, धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा पैनल के अन्य सदस्य हैं.

इनको भी मिली जिम्मेदारी

सप्तगिरी शंकर उलाका, चंदन यादव और विजय जांगिड़ महत्वपूर्ण समिति के पदेन सदस्य हैं. विशेष आमंत्रित सदस्यों में विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा और महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के प्रमुख शामिल हैं.

इसे भी देखें- कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की बनाई समिति, कुमारी सैलजा करेंगी अध्यक्षता, देखें पूरी लिस्ट