ED Raids in Chhattisgarh: सीएम बघेल के OSD के घर ईडी ने मारी रेड, तो कांग्रेसियों ने बजाया बैंड बाजा, देखें वीडियो

रघुनंदन पंडा

23 Aug 2023 (अपडेटेड: Mar 11 2024 5:46 PM)

ED Raids in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के सलाहकार, ओएसडी और करीबियों के घर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी…

NewsTak
Google CTA

ED Raids in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के सलाहकार, ओएसडी और करीबियों के घर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. तो वहीं रेड के दौरान भिलाई में अलग ही नजारा देखने के लिए मिला. सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा के घर के बाहर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ गई और ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता ईडी के छापे का विरोध करने लगी.

Read more!

ईडी के अधिकारियों ने ओएसडी आशीष वर्मा के घर प्रिंटर और कोपियर मंगाया है. वे आशीष वर्मा की संपत्ति और दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं. इस बीच घर के आंगन में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते दिखाई दिए.

यहां देखें वीडियो-

Loading the player...

बता दें कि ईडी सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है. रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित उनके निवास में दबिश दी गई है. घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं. इसके अलावा ईडी ने सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के यहां छापे की कार्रवाई कर रही है.

‘मोदी-शाह में मानवता नहीं’

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा, “आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिवस है और सभी समर्थक उनके जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए थे. परंतु सुबह-सुबह ईडी की टीम उनके समर्थक एवं साथियों के घर पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई.” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में थोड़ी भी मानवता नहीं है. कांग्रेसजन सदैव से ही जांच के लिए तैयार है. जांच के नाम पर डराया धमकाया जा रहा है. जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ है.”

ईडी के जरिए सरकार बनाना चाहती है बीजेपी

कांग्रेस नेता ने कहा कि ईडी को माध्यम बनाकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनना चाहती है. परंतु जनता मुख्यमंत्री के साथ है कांग्रेस को ईडी की कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईडी के द्वारा लगातार मुख्यमंत्री के समर्थन एवं कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. परंतु जांच के नाम पर की जाने वाली कार्यवाही में किस के घर पर क्या प्राप्त हुआ यह भी ईडी को सार्वजनिक करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- ‘हार के डर से घबराई BJP, इसलिए करवा रही ED रेड’; कांग्रेस ने साधा निशाना