छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस में टिकट वितरण का फॉर्मूला फाइनल, जानें कैसे तय होंगे उम्मीदवार

ChhattisgarhTak

• 08:00 AM • 16 Aug 2023

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस…

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच मंगलवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी (Chhattisgarh Congress) की देर रात को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इस दौरान पार्टी ने टिकट वितरण का फॉर्मूला (Congress Ticket Distribution Formula) तय कर लिया है. रायपुर पीसीसी कार्यालय राजीव भवन में करीब ढाई घंटे चली चुनाव अभियान समिति (Chhattisgarh Chunav) की बैठक में प्रत्याशी चुनने के पैमानों पर विस्तृत चर्चा हुई.

Read more!

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने बताया है कि विधानसभा सभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में  लोकतान्त्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा. पार्टी के प्रदेश प्रमुख ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां 17 अगस्त से 22 अगस्त के बीच आवेदन लेंगी.

बैज ने ट्वीट किया, “कांग्रेस की प्रदेश चुनावी समिति ने यह निर्णय लिया है कि विधानसभा सभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में लोकतान्त्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा.प्रदेश मे कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां 17 अगस्त से 22 अगस्त के बीच आवेदन लेंगी.”

ऐसे भेजे जाएंगे नाम

जानकारी के अनुसार, प्रत्याशियों के नाम ब्लॉक स्तर से मंगवाए जाएंगे. नाम मंगवाने की पूरी प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त होगी. पहले चरण में ब्लॉक कांग्रेस से अधिकतम 5 उम्मीदवारों के नाम मंगवाए जाएंगे. यह कार्यक्रम 17 से 22 अगस्त तक चलेगा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अपनी बैठक करके अपनी सिफारिश के साथ यह नाम 24 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी को भेज देगी.

31 अगस्त तक पीसीसी को भेज दी जाएगी लिस्ट

29 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी बैठक करके तीन नाम भेजेंगे. विशेष परिस्थितियों में जिला कमेटी 5 नाम भेज सकती है. नामों का पैनल 31 अगस्त तक पीसीसी तक भेज दिए जाएंगे.