छत्तीसगढ़ चुनाव: सीएम बघेल का BJP पर वार, अब ‘उपहार’ को लेकर कह दी ये बात

ChhattisgarhTak

• 05:59 AM • 25 Aug 2023

ED Raids in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड और उस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की प्रतिक्रिया के बाद ‘उपहार’ शब्द…

NewsTak
Google CTA

ED Raids in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड और उस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की प्रतिक्रिया के बाद ‘उपहार’ शब्द की खूब चर्चा हो रही है. अब एक बार फिर बघेल ने इसके जरिए भाजपा (BJP) पर तंज कसा है. सीएम बघेल ने शुक्रवार को कहा कि उपहार के बदले उपहार की परंपरा रही है और छत्तीसगढ़ के लोग परंपराओं को निभाना जानते हैं.

Read more!

भूपेश बघेल ने एक्स में पोस्ट किया, “उपहार के बदले उपहार की परंपरा रही है और छत्तीसगढ़ के लोग परंपराओं को निभाना जानते हैं. 2018 में भी अच्छे से निभाया था, अबकी बार और अच्छे से निभाएंगे.बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के.”

बता दें कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार और उनके दो ओएसडी के घर पर छापेमारी की थी. इस दिन बघेल का जन्म दिन भी था. लिहाजा बघेल ने गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट कि उनको अमूल्य तोहफा देने के लिए धन्यवाद. उन्होंने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहां ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार.”

मोदी-शाह को रिटर्न गिफ्ट देंगे बघेल!

छापेमारी के एक दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री बघेल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान रिटर्न गिफ्ट देने की बात कही. सीएम बघेल से यह पूछे जाने पर कि वे मोदी-शाह को क्या रिटर्न गिफ्ट देंगे, उन्होंने कहा कि वे 75 पार का गिफ्ट देंगे. सीएम बघेल ने कहा, “हम जेल जाने से नहीं डरते और न ही मरने से डरते हैं. हमारे प्रथम पंक्ति के नेताओं को नक्सलियों ने मार डाला. विनोद वर्मा को रमन सिंह की सरकार ने जेल में रखा लेकिन क्या हुआ 15 साल की सरकार 15 सीटों पर सिमट गई. अब फिर इन्हें शौक है तो करके देख ले.”

भाजपा पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भाजपा (BJP) पर आरोप लगाया कि उनके इशारे पर ही प्रदेश में ईडी की कार्रवाई हो रही है. उन्होंने इसे राजनीतिक विद्वेष करार देते हुए कहा कि भाजपा पाटन में ईडी और आईटी के जरिए चुनाव लड़ना चाहती है.बघेल का कहना है कि उनसे जुड़े लोगों को सिर्फ परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसी कार्रवाई कर रही है.

क्या है ‘Mahadev App’ जिसे लेकर ED के निशाने पर है बघेल सरकार?