छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची तैयार, ओम माथुर ने बताया कब करेंगे उम्मीदवारों का ऐलान

धर्मेन्द्र महापात्र

25 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 26 2023 6:40 AM)

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सोमवार को बताया कि पार्टी की दूसरी लिस्ट पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह बताया कि छत्तीसगढ़ के 90 में से 80 फीसदी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार है.

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh BJPs candidates Second list- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सबकी निगाह उम्मीदवारों के ऐलान पर है. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी हो चुकी है. वहीं अब पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है कि उनकी दूसरी लिस्ट भी तैयार है. भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सोमवार को बताया कि पार्टी की दूसरी लिस्ट पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह बताया कि छत्तीसगढ़ के 90 में से 80 फीसदी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार है.

Read more!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन अक्टूबर को प्रस्तावित आम सभा का जायजा लेने जगदलपुर पहुंचे ओम माथुर ने कहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव एग्रेसिव मूड में लड़ा जाएगा और छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले ओम माथुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है जिसका महिलाएं सम्मान कर रही हैं. तीन अक्टूबर को बस्तर की सभा में यह देखने को भी मिलेगा.

उम्मीदवारों की लिस्ट पर क्या कहा?

प्रत्याशियों की सूची के संबंध में सवाल किए जाने पर ओम माथुर ने कहा, “हम तैयार हैं, हमारी पार्टी सिस्टम से चलती है. केंद्रीय कमेटी निर्णय करेगी उसके बाद ही प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी. प्रधानमंत्री की व्यस्तता और पार्टी  के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते हमें देरी हो रही है.परंतु हमारी टीम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है.” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 90 में से 80% सीटों की सूची लगभग तैयार है.रिपोर्ट के आधार पर जल्द सूची घोषित कर दी जाएगी.

कांग्रेस के 75 पार के नारे पर ली चुटकी

कांग्रेस के 75 पार के नारे पर चुटकी लेते ओम माथुर ने कहा कि वे 100 पार भी बोलें यह उनकी राजनीति है. उन्होंने कहा,  “हम भाजपा के लिए काम करते हैं. जैसी पार्टी कहेगी वैसा हम काम करते हैं.” भाजपा नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार का चुनाव हम एग्रेसिव होकर लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत की सरकार बीजेपी छत्तीसगढ़ में बनाने जा रही है. कांग्रेस की रणनीति को लेकर सवाल पूछे जाने पर माथुर ने कहा कि कांग्रेस क्या कर रही है उससे उन्हें मतलब नहीं है, ना ही वे उनको फॉलो करते हैं. उन्होंने कहा, “हमारी रणनीति बन रही है कि चुनाव कैसे जीतें,टिकाऊ कैंडिडेट कौन होगा, उस पर हम ज्यादा फोकस कर रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने किया 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, यहां देखें लिस्ट