छत्तीसगढ़ चुनाव: गृहमंत्री शाह का कांग्रेस के खिलाफ आरोप-पत्र, सीएम बघेल पर बोला जमकर हमला

ChhattisgarhTak

02 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 2 2023 8:19 AM)

Amit Shah in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress)…

NewsTak
Google CTA

Amit Shah in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) के खिलाफ आरोप-पत्र जारी किया. शाह ने रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी से लेकर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है. वे कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचारों के आरोप-पत्र को जनता के सामने रख रहे हैं. शाह ने आरोप पत्र में भूपेश सरकार के खिलाफ चावल घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला, पदोन्नति भ्रष्टाचार, जुआ-सट्टा, धर्मांतरण समेत कई आरोप लगाए गए हैं.

Read more!

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि आगामी चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य को संवारने का चुनाव है. छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया, भाजपा ने सजाया-संवारा, कांग्रेस ने लूटने और घोटाला करने का काम किया.अब भाजपा इस घोटाला और अत्याचार से बचाने का कार्य करेगी. भूपेश बघेल की सरकार में अप्रत्याशित तौर पर धर्मातंरण की बयार आई है. भ्रष्टाचार, परिवारवाद और दिल्ली के दरबारी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकते. छत्तीसगढ़ की भला भाजपा ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 36 वादे किए थे उसका क्या हुआ. इसमें से 19 वादे आज तक पूरे नहीं किए. भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस बात को लोगों को बताएंगे.

उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ का घोटाला करने वाली सरकार चाहिए या विकास करने वाली सरकार चाहिए यह जनता को तय करना है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने कौशल उन्नयन से रोजगार देने का काम किया भूपेश सरकार ने युवाओं को गुमराह कर दुबई भेज कर महादेव सट्टा का ट्रेनिंग देकर जुए की लत लगाने का काम किया. ऐसे में युवाओं को कौशल विकास के नाम पर दुबई में ट्रेनिंग देने वाली सरकार चाहिए या युवाओं का विकास करने वाली सरकार चाहिए.अमित शाह ने भूपेश सरकार पर गांधी परिवार का एटीएम बनने का भी आरोप लगाया.

धर्मांतरण को लेकर लगाए आरोप

शाह ने कांग्रेस से पूछा, “आपने वादा किया था कि आदिवासी संस्कृति की रक्षा करेंगे लेकिन यहां वोट के लालच में धर्मांतरण करवा रहे हैं.” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि उन्हें आदिवासियों की संस्कृति को कुचल कर धर्म परिवर्तन कराने वाली सरकार चाहिए या आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित और सुरक्षित करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए.

शराबबंदी का क्या हुआ?

गृहमंत्री शाह ने सत्तारूढ़ कांग्रेस से पूछा कि उनके शराबबंदी के वादे का क्या हुआ? उन्होंने कहा, “रमन सरकार ने शराबबंदी को बढ़ावा दिया था. मगर आपने आते ही इसे पलट दिया, क्योंकि आपको जनता की नहीं राजस्व पाने की लालच थी.” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पांच हजार करोड़ के घोटाले हुए हैं. आज प्रदेश में कानून का ढांचा चरमरा गया है.”

‘केंद्र सरकार की राशि का भी हुआ घोटाला’

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को सहायता राशि दी. मगर इस राशि को घोटाले के ​भेंट चढ़ा दिया गया. उन्होंने कहा, ‘बीते पांच सालों में सीएम भूपेश बघेल ने गांधी परिवार का एटीएम बनने और गरीबों का लूटने का काम किया है. कोरोना के काल खंड में पीएम मोदी ने पांच किलो अनाज भेजना शुरू किया. बघेल सरकार ने 15 किलो के बजाय 10 किलो ही अनाज दिया. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब रमन सिंह सीएम थे, तब उन्होंने हर घर में राशन पहुंचाने के लिए अंगूठा लगाने वाली प्रणाली आरंभ की थी. उन्हें छत्तीसगढ़ में ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से जाना जाने लगा. भाजपा के कार्यकाल में गरीबों तक राशन पहुंचाने की कोशिश की गई. लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया है.’

‘एजेंसियां करेंगी अपना काम’

शाह ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, “वे रोज ये कहते रहे हैं कि एजेंसियां ये करेंगी वो करेंगी, अरे भैया एजेंसियां अपना काम जरूर करेंगी”. जिसने गड़बड़ी की है कार्रवाई तो होगी? हमारे नेता तो नहीं डरे हुए हैं. भूपेश बघेल अगर हिम्मत है तो युवाओं को मेरा जवाब दो. 5 साल में घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ. भूपेश सरकार ने अपने विधायकों को खुली छूट दे दी कि जाकर भ्रष्टाचार करो.”

‘दिल्ली के एटीएम बने बघेल’

सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता के लिए ऐसे कड़े नियम बनाएं की युवा बाहर हो गए. भूपेश बघेल सरकार ने भारत में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अपनी कुर्सी बचाने के लिए वे दिल्ली के एटीएम बने हुए हैं. यहां आबादी कम है और घोटालों में नंबर वन है.

 

इसे भी पढ़ें- शाह के ‘आरोप पत्र’ से पहले कांग्रेस ने लाया ‘BJP का काला चिट्ठा’, 212 बिंदुओं में लगाए ये आरोप