Chhattisgarh Exit Poll Result 2023: C-वोटर के एग्जिट पोल में क्या CM बघेल की हो रही वापसी?

Chhattisgarh Assembly Election Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के लिए 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है. अब सूबे…

NewsTak

ChhattisgarhTak

follow google news

Chhattisgarh Assembly Election Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के लिए 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है. अब सूबे के लोगों को इस बात का इंतजार है कि आखिर यहां सीएम भूपेश बघेल की सत्ता में फिर से वापसी होगी या फिर भाजपा बाजी पलट देगी? वहीं, लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी. इस बीच ABP-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा से मामूली बढ़त है.

Read more!

जानें किसे मिल रहीं कितनी सीटें?

ABP-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, इस चुनाव में कांग्रेस को 41-53 सीटें, भाजपा को 36-48 सीटें जबकि अन्य के खाते में 00-04 सीटें जा सकती हैं.

‘जन की बात’ में कौन आगे?

‘News 18-जन की बात’ के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, इस चुनाव में कांग्रेस को  42-53,  सीटें, भाजपा को 34 -45 सीटें जबकि अन्य के खाते में 00-03 सीटें जा सकती हैं.

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ ने ये तस्वीर दिखाई

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, इस चुनाव में कांग्रेस को 40-50 सीटें, भाजपा को 36-46 सीटें जबकि अन्य के खाते में 1-5 सीटें जा सकती हैं.

    follow google news