Chhattisgarh Exit Poll Result 2023: ‘जन की बात’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस-बीजेपी में कौन आगे?

Chhattisgarh Assembly Election Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के लिए 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है. अब सूबे…

NewsTak

ChhattisgarhTak

follow google news

Chhattisgarh Assembly Election Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के लिए 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है. अब सूबे के लोगों को इस बात का बेसब्री से इंतजार है आखिर यहां किसकी सरकार बनेगी. वहीं, लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? इस बीच ‘News 18-जन की बात’ के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त है.

Read more!

सीटों के मामले कौन किससे आगे?

‘News 18-जन की बात’ के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, इस चुनाव में कांग्रेस को 42-53 सीटें, भाजपा को 34-45 सीटें जबकि अन्य के खाते में 00-03 सीटें जा सकती हैं.

क्या कहते हैं आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़े?

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, इस चुनाव में कांग्रेस को 40-50 सीटें, भाजपा को 36-46 सीटें जबकि अन्य के खाते में 1-5 सीटें जा सकती हैं.

इस बार कैसी रही छत्तीसगढ़ में वोटिंग?

आपको बता दें कि नवंबर में जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए, उनमें से छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जहां दो चरणों में मतदान हुआ. इस बार, 76.31 प्रतिशत मतदान संतोषजनक रहा, जो 2018 के चुनावों में दर्ज 76.88 प्रतिशत से थोड़ा कम है. इस बीच लोग सांस रोककर 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसी दिन मतों की पेटी खुलगी और कौन कैंडिडेट जीतेगा-हारेगा इस बात का फैसला भी हो जाएगा.

वहीं, अगर बात करें फाइनल नतीजों की तो 2018 में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी. वहीं, तब भाजपा को महज 15 जबकि 7 सीट अन्य के खाते में गई थीं.

    follow google news