Chhattisgarh IAS Transfer: नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान अब महिला कलेक्टरों के हाथ

न्यूज तक डेस्क

• 04:44 PM • 20 Aug 2026

Chhattisgarh IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के 12 जिलों की कमान महिला IAS कलेक्टरों के हाथ. जानें कौन-कौन सी महिला अफसर संभाल रही हैं जिलों की जिम्मेदारी.

NewsTak
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल.
Google CTA

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है. राज्य शासन द्वारा 18 अगस्त को किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब प्रदेश के कुल 33 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस (IAS) अधिकारियों के हाथों में सौंप दी गई है.

Read more!

कलेक्टर जैसे प्रमुख और चुनौतीपूर्ण पद पर महिला अधिकारियों की यह बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि राज्य सरकार महिलाओं की कार्यकुशलता, निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक नेतृत्व पर पूरा विश्वास जता रही है. 

हालिया तबादलों में इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

18 अगस्त को जारी आईएएस तबादला सूची में कई महिला अधिकारियों को जिलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • जयश्री जैन (2016 बैच): सक्ती जिले की नई कलेक्टर बनाई गई हैं. 
  • तुलिका प्रजापति: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर कबीरधाम (कवर्धा) जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.
  • तनुजा सलाम: खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक पद से ट्रांसफर कर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है.

इन 12 जिलों में महिला आईएएस अधिकारी संभाल रही हैं कमान 

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टर पदस्थ हैं:

  1. कोंडागांव: नूपुर राशि पन्ना
  2. बेमेतरा: प्रतिष्ठा ममगई
  3. नारायणपुर: नम्रता जैन
  4. बालोद: दिव्या मिश्रा
  5. सूरजपुर: रेना जमील
  6. सक्ती: जयश्री जैन
  7. कबीरधाम: तुलिका प्रजापति
  8. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: तनुजा सलाम
  9. सारंगढ़-बिलाईगढ़: पद्मिनी भोई साहू
  10. बलरामपुर-रामानुजगंज: चंदन संजय त्रिपाठी
  11. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: संतंन देवी जांगड़े
  12. कोरिया: रोक्तिमा यादव

प्रशासनिक नेतृत्व में बदलती तस्वीर 

जिला कलेक्टर शासन की योजनाओं, नीतियों, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर उतारने वाली मुख्य कड़ी होते हैं. 33 में से 12 जिलों (लगभग 36%) में महिला अधिकारियों का नेतृत्व यह साबित करता है कि साय सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का आधार अनुभव, क्षमता और कार्यकुशलता बना है। यह बदलाव प्रदेश में मजबूत होते महिला नेतृत्व की एक नई मिसाल पेश कर रहा है.