छत्तीसगढ़: दिग्गज नेता का दावा- ‘अगर हमारी सरकार बनी तो यूपी की तर्ज पर यहां भी चलेगा बुलडोजर’

महेंद्र नामदेव

30 Aug 2023 (अपडेटेड: Mar 11 2024 5:55 PM)

Chhattisgarh Elections- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार…

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Elections- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यहां भी बुलडोजर चलेगा. अग्रवाल के बयान के बाद कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने कहा कि द्वेष और बदला लेने की राजनीति छत्तीसगढ़ में नहीं चलती है.

Read more!

भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपराधियों पर यूपी की तर्ज पर कार्रवाई करने के सवाल पर कहा कि बीजेपी की सरकार बनती है तो जिस तरह उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेसीबी-बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने पर हम भी भय मुक्त वातावरण बनाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करेंगे.

उन्होंने कहा, “ निश्चित ही यूपी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. छत्तीसगढ़ को भयमुक्त और विकासयुक्त किया जाएगा.”

Loading the player...

बता दें कि यूपी में अपराधियों और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर योगी सरकार बुलडोजर चलवाकर कार्रवाई करती रही है. यहां तक कि उन्हें बुलडोजर बाबा तक कहा जाने लगा. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी बुलडोजर का सहारा लिया. हालांकि इन कार्रवाइयों पर सवाल भी उठते रहे हैं. विपक्षी दलों की ओर से योगी और शिवराज सरकारों पर एकतरफा और असंवैधानिक कार्रवाई के भी आरोप लगे हैं.

वहीं अब अग्रवाल के बयान के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस ने उन पर जमकर हमला बोला है. पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विद्वेष और बदला लेने की राजनीति नहीं चलती है. साथ ही कांग्रेस ने अग्रवाल पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अगर बुलडोजर का उपयोग दुर्भावना से करने की नीयत उनकी होती तो अभी तक बृजमोहन अग्रवाल की झलकी, जहां उन्होंने सैकड़ों एकड़ जमीनें पर कब्जा कर रखा है, वहां बुलडोजर चल चुका होता. उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के भाई समता कॉलोनी में सड़क पर कब्जा कर रखे हैं. वहां भी अब तक तो बुलडोजर चल गया होता. शुक्ला ने कहा, “विद्वेष और बदला लेने की राजनीति छत्तीसगढ़ में नहीं चलती है.”

इसे भी पढ़ें- सीएम फेस को लेकर सियासी बवाल,बैज और बृजमोहन आमने-सामने!