पीएम मोदी की रैली से पहले कांकेर में नक्सलियों की बड़ी वारदात, तीन ग्रामीणों की कर दी हत्या

ChhattisgarhTak

• 10:27 AM • 02 Nov 2023

Villagers killed by Naxalites in Kanker- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए मुखबिरी के संदेह में तीन…

NewsTak
Google CTA

Villagers killed by Naxalites in Kanker- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए मुखबिरी के संदेह में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली है और इस संबंध में और जानकारी एकत्र की जा रही है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांकेर दौरे पर हैं.

Read more!

शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि दिनांक एक और दो नवंबर की दरमियानी रात को जिला कांकेर थाना छोटबेटिया के महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव मोरखंडी में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों को महाराष्ट्र C – 60 गढ़चिरौली विशेष टीम के मुखबिर बताते हुए हत्या की सूचना प्राप्त हुई है.

पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने मौके पर  C60 के मुखबिरी के संबंध में पर्चे भी फेंके हैं.

 

इन ग्रामीणों की हुई हत्या

पुलिस के अनुसार, मारे गए ग्रामीणों का नाम (1) कुल्ले कतलामी – 35 वर्ष  (2) मनोज कोवाची 22 वर्ष (3) डुग्गे कोवाची 27 वर्ष है.  सभी मृतक थाना छोटबेटिया, तह- पखांजूर मोरखंडी के रहने वाले थे. मामले में अग्रिम पतासाजी जारी है.

 

माओवादियों ने लगाया मुखबिरी का आरोप

घटनास्थल पर फेंके गए पर्चे में माओवादियों ने दावा किया कि तीनों महाराष्ट्र पुलिस की विशिष्ट नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के लिए मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे.

 

मोदी की रैली से पहले हुई यह घटना

विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के चुनावों के लिए भाजपा के अभियान के हिस्से के रूप में गुरुवार को दोपहर 3 बजे कांकेर शहर में एक सार्वजनिक रैली में भाग ले रहे हैं. अधिकारियों ने पहले कहा था कि हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके बावजूद नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. कांकेर जिले में दो चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा.

 

बीजापुर में भी एक ग्रामीण की हत्या

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि राज्य के बीजापुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को नक्सलियों ने मुचाकी लिंग नामक व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को जिले के गलगाम और नदपल्ली गांवों के बीच सड़क किनारे फेंक दिया.

(कांकेर से गौरव श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें- कांकेर: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद