छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान, भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

धर्मेन्द्र महापात्र

03 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 3 2023 1:20 PM)

Naxalites Boycott CG Assembly Elections– छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां तैयारियों में जुटी है, वहीं प्रदेश में नक्सलियों की सक्रियता भी…

NewsTak
Google CTA

Naxalites Boycott CG Assembly Elections– छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां तैयारियों में जुटी है, वहीं प्रदेश में नक्सलियों की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है. अब नक्सलियों ने बयान जारी कर भूपेश बघेल की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नक्सलियों ने बयान जारी कर चुनाव और भाजपा कांग्रेस के बहिष्कार का आह्वान किया है.

Read more!

पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी भाकपा के सचिव मोहन ने अपने बयान में इन चुनावों का बहिष्कार कर वैकल्पिक जनताना सरकार स्थापित करने संघर्ष में कूदने को कहा है. मोहन ने लिखा कि कांग्रेस की बघेल सरकार का कार्यकाल देखिए, जहां 2018 घोषणा पत्र में दारू बंद करने का वादा किया था, लेकिन नहीं किया. क्योंकि इसमें सरकार को 6500 करोड़ रूपया आमदनी हे रही है. उन्होंने राज्य को कर्ज का गढ़ बना दिया है.

पुलिस कैंप खोलने को लेकर नक्सलियों ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है. बयान में कहा गया, “पांच साल में बस्तर के आदिवासी इलाके में 54 नया पुलिस कैम्प खोलकर बस्तर को सैनिक छवानी में तब्दील किया गया है. जल-जंगल,जमीन के लिए लड़ने वाले जनता पर लाठीचार्ज, मारपीट गोली बरसना हवाई बमबारी करना कांग्रेस व भाजपा सरकारों की आम बात हो गई है.”

भाजपा पर भी बोला हमला

वहीं भाजपा को घेरते हुए मोहन ने कहा है कि यह पार्टी देश के जनहित के लिए नहीं है.एक ही मकसद देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना, अम्बानी, अदानी जैसों के फायदे के लिए काम करना. मोदी ने सत्ता में आने के बाद नया भारत, डिजीटल भारत के नाम पर देश की संपति को साम्राज्यवाद अदानी अम्बानी को सौंप दिया है.