Chhattisgarh News: 3 साल से लापता थी लड़की, प्यार में कुछ इस तरह हुआ अंजाम!

ChhattisgarhTak

• 01:43 PM • 20 Jan 2024

Korba News: कोरबा में न्यूज एंकर सलमा मर्डर केस (Salma Murder Case) जैसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 3 साल…

NewsTak
Google CTA

Korba News: कोरबा में न्यूज एंकर सलमा मर्डर केस (Salma Murder Case) जैसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 3 साल पहले लापता हुई 20 साल की असीमा बड़ा केस को कोरबा पुलिस ने सुलझा लिया है. युवती की तीन साल पहले ही उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

कोरबा  के केउबहार में एम्मा बड़ा ने 11 जनवरी 2021 को अपनी छोटी बहन असीमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस को उसने बताया था कि असीमा 10 अक्टूबर 2020 को कोरबा जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस कभी घर नहीं आई. तब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया , लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ लंबे समय तक खाली रहे.

नए सिरे से जांच में पता चली असीमा की लव स्टोरी

कुछ दिनों पहले जब जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सभी पुलिस थाना प्रभारियों को गंभीर अपराध और गुम इंसान के लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के सुपरविजन में कुमारी असीमा बड़ा की गुमशुदगी के मामले की जांच फिर से शुरू हुई. मामले में नए सिरे से गवाहों से पूछताछ की गई तो असीमा की लव स्टोरी सामने आई, जिसके बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.

घटना के वक्त प्रेग्नेंट थी असीमा

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि लापता होने के समय असीमा 2 माह गर्भवति थी. उसका प्रेमी अनसेलम लकड़ा ने एक कम्पाउंडर से प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया था और गर्भपात कराने की दवा भी ली थी. इस जानकारी के आधार पर अनसेलम लकड़ा के पूर्व के बयान की जांच की गई. इस पर पता चला कि उसने पुलिस को असीमा के गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी थी. कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रेमी ने हत्या की बात कबूल कर ली.

आरोपी ने खाई में फेंक दी थी लाश

आरोपी ने बताया कि उसने तीन साल पहले ही 9 अक्टूबर 2020 को असीमा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव को जंगल में ले जाकर खाई में फेंक दिया था. आरोपी अबॉर्शन करने के लिए युवती पर दवाब बना रहा था लेकिन असीमा ऐसा नहीं करना चाहती थी. इसलिए आरोपी ने अपनी प्रेमिका को मौत की नींद सुलाने का फैसला लिया. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर जंगल से नरकंकाल बरामद कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई जारी है.

कोरबा से गेंदलाल शुक्ल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: पखांजूर नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग, कांग्रेस पार्षदों ने कर दिया बड़ा खेला!