Chhattisgarh News: अमरजीत भगत ने साय सरकार को दिया चैलेंज, कर दी ये मांग

Chhattisgarh Politics- छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) ने बुधवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम विष्णुदेव…

NewsTak

महेंद्र नामदेव

follow google news

Chhattisgarh Politics- छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) ने बुधवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के आरबीआई से 2 हज़ार करोड़ के कर्ज लेने को लेकर उन्होंने  तंज कसते हुए कहा कि उधारी में घी पीना है तो कोई भी उधारी लेकर घी पी लेगा.

Read more!

कांग्रेस नेता भगत ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, “आपको कुछ करना है तो दिल्ली से स्पेशल पैकेज लेकर आइए.” भगत ने आगे कहा कि कांग्रेस को कब तक कोसोगे. यहां भी आपकी सरकार है और दिल्ली में भी आपकी सरकार है. दिल्ली से ले आइए पैसा. डबल इंजन की सरकार क्या काम आएगी.

कैबिनेट बैठक पर क्या कहा?

कैबिनेट की बैठक पर अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि इनका एजेंडा दिल्ली और नागपुर से फाइनल होता है. ये अमलीजामा पहनाने के लिए औपचारिकता पूरी करते हैं. सरकार दिल्ली नागपुर की लक्ष्मण रेखा क्रॉस नहीं करती. उनकी गाइडलाइन को लांघने का अधिकार नहीं है.

धान खरीदी पर घेरा

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी के दावे को लेकर पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियों की समीक्षा उनकी सरकार कर चुकी थी. किसानों का पंजीयन धान खरीदी का लक्ष्य और कस्टम मीनिंग तैयारी हो चुकी थी. सरकार को कुछ करना नहीं पड़ा, जानकर खुशी है. हमारे रिकॉर्ड को क्रॉस किया. ये किसान जगत के लिए प्रेरणादायी है. किसानों के पॉकेट में पैसा जा रहा है.  भगत ने सरकार से आग्रह किया कि वे किसानों से 3100 प्रति एकड़ पर धान खरीदे.

राम मंदिर जाने पर क्या बोले?

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस की ओर से निमंत्रण ठुकराने को लेकर उन्होंने कहा कि हरि अनंत हरि कथा अनंता.भगवान की पूजा आराधना के लिए कोई कुछ कहे वैसा ही करना आवश्यक नहीं. उन्होंने कहा, “राम सबके दिल में बसे हैं. कोई पहले जाएंगे कोई बाद में जाएंगे, जाएंगे सभी.

इसे भी देखें- MLA Report Card: जानें अमरजीत भगत का रिपोर्ट कार्ड

    follow google news