देश किसका: बघेल-बैज के BJP पर आरोप से मची सनसनी, लोकसभा चुनाव में किसका होगा नुकसान?

ChhattisgarhTak

• 02:44 PM • 19 Feb 2024

Chhattisgarh Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में घमासान मचा हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश, पंजाब सहित कई…

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में घमासान मचा हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों से कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें हैं. मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ के कांग्रेस (Congress) छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही है. अन्य राज्यों में चल रही इस राजनीतिक गतिविधियों का असर छत्तीसगढ़ में भी साफ देखने को मिल रहा है. इन अटकलों के बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज (Deepak Baij) और भूपेश बघेल के दावों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया है.

Read more!

दीपक बैज ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए फोन आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मंत्रियों का फोन कांग्रेस नेताओं को आ रहा है और भाजपा में शामिल होने के लिए ऑफर दिया जा रहा है. कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है. पैसे और पद का लालच दिया जा रहा है.

बीजेपी ने किया पलटवार

बैज के आरोपों से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई. इस मामले में बीजेपी ने बैज के आरोपों पर पलटवार किया. बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने बैज पर निशाना साधते हुए कहा, ‘चुनाव में उन्हें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की चिंता करनी चाहिए थी. चुनाव के बाद उनके पदाधिकारी कह रहे थे कि धन भी लिया और बल का उपयोग नहीं किया. कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है. अगर कांग्रेस नेता बीजेपी में आएंगे तो राष्ट्रवाद सीख जाएंगे.’

टीएस सिंहदेव ने कर दिया बड़ा खुलासा

वहीं कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि कोई परिवार से अलग होता है तो फर्क पड़ता है. संयोग से कल ही उनसे बात हुई हैं. वे काफी वरिष्ठ हैं, इसलिए कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. वहीं सिंहदेव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर फिर से विराम लगा दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी या किसी अन्य दल में शामिल होने का प्रश्न नहीं उठता. किसी दल से अगर अपने जीवनकाल में जुड़ा रहूंगा तो वह कांग्रेस है.

भूपेश बघेल ने भी BJP को घेरा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कह चुके हैं कि बीजेपी कांग्रेस नेताओं पर दबाव बना रही है. बीजेपी डरी-सहमी हुई है. उन्हें पता है कि वो चुनाव हार रहे हैं इसलिए तोड़फोड़ की राजनीति कर रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि बैज और बघेल के दावे कितने सच साबित होते हैं.

रायपुर से अजय सोनी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सिंहदेव का बड़ा बयान, जानें क्या कह दिया