छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद के दीये' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेशभर में जनभागीदारी से 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए. गांव से लेकर शहरों तक नागरिकों ने उत्साह के साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.
ADVERTISEMENT
जनकल्याण को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और जनसेवा में समर्पित कर दिया है. उनके नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. पीएम मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और भारत आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.
समाज के हर वर्ग ने निभाई सहभागिता
'आशीर्वाद के दीये' कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया. मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और प्रमुख मैदानों में दीप प्रज्वलित किए गए. कई स्थानों पर दीपों की मदद से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी उकेरे गए.
17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान' का संचालन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है. इस एक महीने की अवधि में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज को जनकल्याणकारी कार्यों से जोड़ना है.
ADVERTISEMENT


