छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा BJP का MP फॉर्मूला! कब आएगी दूसरी लिस्ट? जानें शाह-नड्डा की बैठक में क्या हुआ

ChhattisgarhTak

29 Sep 2023 (अपडेटेड: Mar 11 2024 6:20 PM)

Shah-Nadda meet BJP’s CG leadership in Raipur- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों…

NewsTak
Google CTA

Shah-Nadda meet BJP’s CG leadership in Raipur- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा की. पार्टी के राज्य मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगभग छह घंटे तक चली बैठक के दौरान उम्मीदवारों के चयन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ की आगामी यात्राओं पर चर्चा की गई. बता दें कि भाजपा 2003 से राज्य में सत्ता में थी लेकिन 2018 के चुनावों में कांग्रेस से हार गई थी. लेकिन इस बार पार्टी चुनाव कार्यक्रमों के ऐलान से पहले ही एक्टिव मोड में आ गई है.

Read more!

इस हाईप्रोफाइल बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बीएल संतोष, राज्य प्रभारी ओम माथुर, सह-प्रभारी नितिन नबीन, राज्य इकाई प्रमुख अरुण साव, विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए. शाह और नड्डा दोपहर में राजस्थान के जयपुर से विशेष विमान से यहां पहुंचे और सीधे पार्टी के राज्य मुख्यालय गए जहां दोपहर करीब दो बजे बैठक शुरू हुई.

 

बैठक में क्या हुआ?

बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया, ” बैठक में चुनाव की दृष्टि से हमने चर्चा की. परिवर्तन यात्रा और अन्य चुनाव की दृष्टि से हमारे अभियान, कार्यक्रम चल रहे हैं उनकी भी समीक्षा की गई. वहीं 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा बिलासपुर में है. फिर 3 अक्टूबर को जगदलपुर में आम सभा, इन सब की तैयारियों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.”


साव ने कहा कि भाजपा दमदारी से और मजबूती से चुनाव लड़ेगी. छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन चाहती है. राज्य की भूपेश, अकबर और ढेबर की भ्रष्टाचारी-अत्याचारी कांग्रेस की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता जल्दी से जल्दी छुटकारा चाहती है. छत्तीसगढ़ अटल जी की सपनों की तरह बने इसके लिए विस्तार से योजना रचना की गई. निश्चित रूप से बीजेपी बहुत मजबूती से चुनाव में जाएगी.

 

मध्य प्रदेश का फॉर्मूला होगा लागू?

मध्य प्रदेश में भाजपा की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों का भी नाम शुमार है. क्या छत्तीसगढ़ में भी सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा? इस सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा,  ” भाजपा जीतने योग प्रत्याशी देगी और जैसे ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी आपको पता चलेगा. मगर हम पूरी मजबूती से चुनाव में जाने वाले हैं. कार्यकर्ताओं का जिसका सपोर्ट मिले ऐसे प्रत्याशी हम देंगे.”

कब तक आएगी दूसरी सूची, दिखेगा महिला फैक्टर?

उम्मीदवारों की दूसरी सूची और इसमें महिलाओं को तवज्जो देने के सवाल पर साव ने बहुत जल्द सूची जारी होने की बात कही. उन्होंने कहा, “बहुत जल्द सूची आएगी. निश्चित रूप से हर वर्ग के लोगों को हम उसमें शामिल करेंगे और जीतने योग्य प्रत्याशी हम देंगे.” बता दें कि भाजपा ने पिछले महीने राज्य विधानसभा की 90 में से 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी.

Loading the player...

वहीं महिला आरक्षण बिल और पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ धौरे को लेकर साव ने कहा कि बिल संसद से पारित होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं उनके कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बन रही है. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर कि राजीव गांधी के समय यह बिल लाया गया था लेकिन भाजपा ने इसे सपोर्ट नहीं किया, इसे लेकर साव ने कहा,  “कांग्रेस के नेताओं को झूठ बोलने की आदत है महिला आरक्षण बिल 2010 में राज्यसभा में पारित हुआ. चार सालों तक सरकार रही लेकिन केंद्र ने लोकसभा में प्रस्तुत ही नहीं किया. तो कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति करने का काम करती है.” साव ने कहा कि पार्टी ने अपने संगठन के संविधान में 33% महिलाओं को आरक्षण बहुत पहले से दे रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार में आने के बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि देश की माता बहनों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम बीजेपी ने किया है. कांग्रेस ने कभी माता-बहनों को आगे बढ़ाने के लिए काम नहीं किया.

(रायपुर से अजय सोनी की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची तैयार, ओम माथुर ने बताया कब करेंगे उम्मीदवारों का ऐलान