बस्तर: सीएम बघेल ने ‘सर्व आदिवासी समाज’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात

CM Baghel on Sarva Adivasi Samaj- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ‘सर्व आदिवासी समाज’ को लेकर बड़ा बयान दिया है.…

NewsTak
Google CTA

CM Baghel on Sarva Adivasi Samaj- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ‘सर्व आदिवासी समाज’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सरकार से नाराज नहीं है और जो लोग चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं उनमें भी दो धड़े हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री का बयान ऐसे वक्त आया है जब ‘सर्व आदिवासी समाज’ नाम के संगठन ने आगामी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है.

Read more!

दो दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “आदिवासी समाज सरकार से नाराज नहीं है और जो लोग चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं उनमें भी दो फाड़ है.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज दो हिस्सों में बंटा हुआ है एक पंजीकृत है और जो लोग चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं वे राजनीतिक दल भी नहीं है.

बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे सीएम

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं. बुधवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित अन्य मंत्री और पीसीसी के अध्यक्ष शामिल होंगे. इस समारोह में संभाग भर के आदिवासी पहुंचेंगे. आज माँ दन्तेश्वरी एयर पोर्ट जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

50 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा आदिवासी समाज

आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सर्व आदिवासी समाज (Sarva Adivasi Samaj) भी अपना उम्मीदवार उतारने जा रहा है. संगठन ने ऐलान किया है कि 90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर वह चुनाव लड़ेगा. इस दौरान सोमवार को सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम (Arvind Netam) ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनो दलों ने आदिवासियों की उपेक्षा की है,जल जंगल जमीन खत्म होती जा रही है. दोनों पार्टियां कॉर्पोरेट घरानों के लिये काम कर रही हैं. इसी वजह से आदिवासी समाज अब अपना हक मांगने चुनावी मैदान में उतर रहा है.

यह भी पढ़ें- सर्व आदिवासी समाज ने किया चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान; जानें कितनी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी