सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान; की ये मांग

ChhattisgarhTak

07 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 7 2023 11:07 AM)

CM Bhupesh Baghel writes to PM Modi- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राज्य में यात्री ट्रेनों के अनियमित संचालन के कारण लोगों…

NewsTak
Google CTA

CM Bhupesh Baghel writes to PM Modi- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राज्य में यात्री ट्रेनों के अनियमित संचालन के कारण लोगों को होने वाली समस्याओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि रेलवे ने बिना किसी पूर्व सूचना के कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और यात्रियों को यह भी सूचित नहीं किया गया है कि ये ट्रेनें कितने समय तक रद्द रहेंगी.रद्द होने के अलावा यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भी असुविधा हो रही है.

Read more!

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए उन्होंने पहले भी रेल मंत्री को पत्र लिखा था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. बघेल ने लिखा, “ट्रेनों के अनियमित संचालन के कारण छात्रों, तीर्थयात्रियों, रोगियों, व्यापारियों, मजदूरों सहित अन्य यात्रियों को गंभीर असुविधा हो रही है. राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी धीरे-धीरे इसका प्रभाव दिखने लगा है. राज्य के लोगों में गुस्सा है और सरकार और रेलवे की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जा रहा है.”

‘छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का घनत्व राष्ट्रीय औसत से कम’

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण, ट्रेनों का घनत्व राष्ट्रीय औसत से कम है. सीएम ने कहा कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ट्रेनें परिवहन का एकमात्र सुलभ साधन हैं.

‘समस्याओं का हो अंत’

सीएम ने पीएम मोदी को लिखा, “देश के अन्य किसी भी राज्य में यात्री ट्रेनों के संचालन संबंधी इतनी अव्यवस्थायें संभवतः नहीं होगी. स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये आपसे अनुरोध है कि आपके स्तर से रेलवे मंत्रालय को राज्य की यात्री ट्रेनों के पूर्ववत सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देने का कष्ट करें ताकि राज्यवासियों को हो रही समस्याओं का अंत हो और उनके आक्रोश को शांत किया जा सके.”

यह भी पढ़ें- अमृत भारत स्टेशन योजना पर सीएम बघेल का निशाना, कहा- कहीं रेलवे स्टेशन को निजी हाथों में न सौप दे मोदी सरकार