कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति का किया ऐलान, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी नाम शामिल, देखें लिस्ट

ChhattisgarhTak

04 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 4 2023 3:12 PM)

Congress Central Election Committee- कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से टीएस सिंहदेव (TS Singh deo) को…

NewsTak
Google CTA

Congress Central Election Committee- कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से टीएस सिंहदेव (TS Singh deo) को केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाया गया है. 16 सदस्यीय कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और के सी वेणुगोपाल के नाम शामिल हैं.

Read more!

यह घटनाक्रम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है. बता दें कि पैनल उपचुनावों सहित किसी भी संसदीय या राज्य चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करता है और उसे अंतिम रूप देता है.

इन वरिष्ठ नेताओं को मिली जगह

चुनाव समिति के अन्य सदस्यों में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और पार्टी के अनुभवी नेता अंबिका सोनी और मधुसूदन मिस्त्री शामिल हैं. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और तेलंगाना से लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी के अलावा कर्नाटक के मंत्री के जे जॉर्ज भी प्रमुख पैनल के सदस्य हैं. उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रीतम सिंह, बिहार सांसद मोहम्मद जावेद और राज्यसभा सांसद अमी याज्ञिक के अलावा पूर्व सांसद पीएल पुनिया और मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता ओमकार मरकाम को भी सभी महत्वपूर्ण पैनल के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है.