‘कांग्रेस सरकार ने आईपीएल जैसी नीलामी की है’, जानें किस मुद्दे पर रमन ने CM बघेल को घेरा

ChhattisgarhTak

• 10:52 AM • 10 Aug 2023

Dr Raman Singh Vs CM Bhupesh Baghel- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr Raman Singh) ने एक बार…

NewsTak
Google CTA

Dr Raman Singh Vs CM Bhupesh Baghel- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr Raman Singh) ने एक बार फिर भूपेश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस बार शिक्षक पदोन्नति और पोस्टिंग को लेकर सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षक पदोन्नति और मनचाहे जगहों पर पोस्टिंग के लिए आईपीएल जैसी नीलामी की है.

Read more!

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने शिक्षक पदोन्नति और मनचाहे जगहों पर पोस्टिंग के लिए आईपीएल जैसी नीलामी की है.”

‘छत्तीसगढ़ का भविष्य सोचकर लगता है डर…’

सीएम बघेल पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि दाऊ भूपेश बघेल के काले कुशासन में स्कूलों में न केवल व्यवस्थाओं का अभाव है बल्कि शिक्षक भी मौजूद नहीं है. ऐसे में जब बच्चे अपनी पढ़ाई नहीं कर पायेंगे तब अशिक्षा से जूझ रहे छत्तीसगढ़ का भविष्य सोचकर भी डर लगता है.

भाजपा लगा रही है ये आरोप

प्रदेश में भाजपा लगातार भूपेश सरकार पर आरोप लगा रही है कि प्रमोशन देने के बाद पदस्थापना के लिए लेन-देन का खेल चला है. इससे पहले मंगलवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने शिक्षकों के 15 हजार पदों में प्रमोशन देने के बाद पदस्थापना के लिए कोई काउंसलिंग आयोजित नहीं की. सहायक शिक्षक से शिक्षक और शिक्षक से मिडिल स्कूल के शिक्षकों के 12 हजार पदों के लिए जो काउंसलिंग हुई, उसमें पदस्थापना के नाम पर रुपए की उगाही की गई. उन्होंने दावा किया कि शिक्षा व्यवस्था में भी कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार किया है. प्रदेश में सेटिंग और एटीएम की सरकार है. प्रदेश के सीएम एटीएम बनकर भ्रष्टाचार के पैसों को गांधी परिवार तक पहुंचा रहे हैं.