छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे भूपेश बघेल को ‘जन्मदिन का उपहार’: सीएम गहलोत

ChhattisgarhTak

• 12:26 PM • 23 Aug 2023

ED raids in Chhattisgarh- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी उनके समकक्ष…

NewsTak
Google CTA

ED raids in Chhattisgarh- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी उनके समकक्ष भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के लिए “जन्मदिन का उपहार” है.

Read more!

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि जहां भी चुनाव होंगे वहां ईडी की छापेमारी होगी.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “वहां (छत्तीसगढ़ में) चुनाव आ रहे हैं. जहां भी चुनाव होंगे, वहां ईडी की छापेमारी होगी. आज भूपेश बघेल का जन्मदिन है. इसलिए, ईडी ने उन्हें जन्मदिन का उपहार दिया है.”

गहलोत जयपुर में मेडिकल कॉलेजों से संबंधित विभिन्न कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास और बीमारी का शीघ्र पता लगाने के लिए कैंसर वैन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे.

सीएम बघेल के करीबियों पर शिकंजा

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने पहले दिन में बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और एक विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के परिसरों पर तलाशी ली. उन्होंने बताया कि दुर्ग में एक व्यवसायी के परिसरों पर भी तलाशी ली गई.

किस मामले पर पड़े छापे?

जिस सटीक मामले के संबंध में तलाशी ली जा रही थी, वह अभी तक ज्ञात नहीं है. लेकिन ईडी छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला, शराब घोटाला, जिला खनिज फाउंडेशन फंड में अनियमितता और एक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- ‘ED भेजकर पीएम मोदी और शाह ने जन्मदिन पर दिया अमूल्य तोहफा…’, सलाहकार और OSD के यहां छापे पर सीएम बघेल का तंज