ED raids in CG: छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की रेड, इन शहरों में केन्द्रीय एजेंसी ने दी दबिश

गेंदलाल शुक्ल

03 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 3 2023 8:48 AM)

ED raids in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के कई शहरों में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, कोरबा, महासमुंद…

NewsTak
Google CTA

ED raids in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के कई शहरों में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, कोरबा, महासमुंद और धमतरी में कई ठिकानों पर केन्द्रीय एजेंसी की टीम ने दबिश दी है.

Read more!

कोरबा के अलग-अलग चार व्यापारियों के ठिकानों पर सशस्त्र बल के साथ ईडी की टीम ने कार्रवाई की. ईडी को टीम में मुम्बई (महाराष्ट्र), बेंगलुरु ( कर्नाटक) और भुवनेश्वर (उड़िसा) के अधिकारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कोरबा के एक व्यापारी के घर 5 घंटे की छानबीन के बाद ईडी की टीम बैरंग वापस लौट गई लेकिन तीन अन्य स्थानों पर अभी भी छानबीन जारी है.

कोरबा के अलावा धमतरी और महासमुन्द में भी ईडी की दबिश की खबर है.

बता दें कि केन्द्रीय एजेंसी लगातार छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मामलों में छापामार कार्रवाई कर रही है. कथित शराब घोटाला (Chhattisgarh liquor scam) मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने प्रदेश के बड़े अधिकारियों पर अपना शिंकजा कसा है. राज्य के स्पेशल सेक्रेटरी एक्साइज , एक्साइज कमिश्नर (आईएएस) समेत 5 लोगों के खिलाफ नोएडा के थाना कासना में केस दर्ज किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय रायपुर में तैनात उप निदेशक हेमंत ने रविवार को थाना कासना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़ें- ईडी के रडार पर हैं ये बड़े अधिकारी और नेता, जानें किस मामले पर आज हुई छापेमारी