कांकेर: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

ChhattisgarhTak

• 10:28 AM • 21 Oct 2023

Kanker Naxalites Encounter- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान डीआरजी के…

NewsTak
Google CTA

Kanker Naxalites Encounter- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया. मौके से जवानों ने एक इंसास रायफल और एक भरमार बंदूक भी बरामद किया. एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

Read more!

पुलिस के अनुसार, कोयलीबेड़ा के चिलपरस और गोमे के पास नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी जिसके बाद डीआरजी के जवानों की टुकड़ी मौके पर रवाना की गई.

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 7 बजे घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग निकले.

 

दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

मौके की सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल और एक भरमार बंदूक बरामद की गई है. एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवानों की टुकड़ी जंगल में ही मौजूद है इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है. जवानों की टुकड़ी वापस लौटने के बाद पूरे मामले का खुलासा हों पाएगा.

 

चुनाव से पहले सक्रिय हो गए नक्सली

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सली एक्टिव मोड पर हैं. दो दिन पहले ही नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था. नक्सलियों की गतिविधि बढ़ने से पुलिस भी एलर्ट हो गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

(कांकेर से गौरव श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें- एक बार फिर भाजपा की सरकार बना दो पूरे छत्तीसगढ़ को हम नक्सल समस्या से मुक्त कर देंगे: अमित शाह