Mood of the nation Survey: छत्तीसगढ़ समेत जिन राज्यों में BJP जीती वहां लोकसभा चुनाव में किसका दबदबा?

ChhattisgarhTak

• 05:27 PM • 08 Feb 2024

Mood of the nation Survey- लोकसभा चुनावों को लेकर अटकलें तेज हैं, क्योंकि देश के पांच विधानसभा चुनावों के बाद अब लोकसभा चुनाव की बारी…

NewsTak
Google CTA

Mood of the nation Survey- लोकसभा चुनावों को लेकर अटकलें तेज हैं, क्योंकि देश के पांच विधानसभा चुनावों के बाद अब लोकसभा चुनाव की बारी है. पांच विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ सहित हिंदी पट्‌टी के तीन राज्यों में बीजेपी ने बाजी मारी अब लोकसभा में जनता का मिजाज क्या है? क्या राम मंदिर, धारा 370 जैसे बड़े फैसलों का असर पड़ेगा? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर वापसी हो जाएगी या भगवा पार्टी कोई नया चेहरा देगी. क्या इंडिया गठबंधन मारेगी बाजी, फिर कौन बनेगा प्रधानमंत्री? इन तमाम सवालों और अटकलों पर इंडिया टुडे और सी-वोटर ने देश का मिजाज यानी ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया. इस सर्वे के ताजा नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं.

Read more!

सर्वे रिजल्ट के अनुसार अगर आज की तरीख में चुनाव हो जाए तो कुल 543 सीटों में से 335 सीटों के साथ बीजेपी प्लस बहुमत के पार पहुंचती नजर आ रही है. जबकि इंडिया गठबंधन को 166 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं 42 सीटें अन्य के खाते में जाने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में BJP का दबदबा

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का दबदबा है. सर्वे नतीजों के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस बार बीजेपी को 11 में से 10 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. बता दें कि साल 2019 में बीजेपी ने यहां की 11 में से 9 सीटें हासिल की थीं. यहां कांग्रेस महज एक सीट पर सिमटती दिख रही है.

राजस्थान में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप?

राजस्थान की बात करें तो यहां बीजेपी इस बार क्लीन स्वीप करती दिख रही है. साल 2019 में बीजेपी को यहां 25 में से 24 सीटें मिली थीं. जबकि एक सीट आरएलपी के खाते में गई थी.

मध्य प्रदेश में बीजेपी का बोलबाला

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी को 29 सीटों में से 27 पर जीत मिलती दिख रही है. साल 2019 में यहां बीजेपी ने 28 सीटें जीती थीं. इस बार एक सीट का घाटा होते दिख रहा है. यहां कांग्रेस को महज 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है.

हिंदी पट्टी में बीजेपी और दक्षिण में इंडिया गठबंधन का दिख रहा दम

सर्वे रिपोर्ट की मानें तो हिंदी बेल्ट में बीजेपी का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है. हिंदी पट्टी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड में बीजेपी इंडिया गठबंधन और दूसरी पार्टियों के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है. जबकि दक्षिण भारत के पांच राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की कुल 129 लोकसभा सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन को दबदबा दिख रहा है. इस इलाके में बीजेपी+ को कर्नाटक छोड़कर बाकी कहीं कुछ खास फायदा होते नहीं नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें- देश का मिज़ाज सर्वे: आज हुए चुनाव तो छत्तीसगढ़ में इस पार्टी को हो जाएगा भारी नुकसान