Mood Of The Nation: लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है छत्तीसगढ़ की जनता का मिजाज? प्रदेश की 11 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? जानें

ChhattisgarhTak

08 Feb 2024 (अपडेटेड: Mar 11 2024 6:21 PM)

Mood Of The Nation- आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता के मिजाज को भांपने के लिए इंडिया टुडे ने ‘मूड ऑफ द नेशन’…

NewsTak
Google CTA

Mood Of The Nation- आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता के मिजाज को भांपने के लिए इंडिया टुडे ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया है. इसमें देश के साथ ही प्रदेश की राजनीति के बारे में भी खुलासे होंगे. लोकसभा चुनाव के साथ-साथ और भी कई अहम सवालों को लेकर जनता का मिजाज जानने के लिए छत्तीसगढ़ Tak से जुड़े रहें.

Read more!

इंडिया टुडे ग्रुप ने देश के अलग-अलग राज्यों में ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया. इस सर्वे की सहायता से जानने का प्रयास किया है कि अगर देश में आज चुनाव हुए तो किस पार्टी की सरकार बनेगी. इसके अलावा किसको कितनी सीटें मिल रही है? भारत का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री कौन है? राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का फायदा क्या बीजेपी को मिलेगा? देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए? जैसे सवालों पर जनता की राय जानने की कोशिश की गई है.

Mood Of The Nation- छत्तीसगढ़ की जनता का मिजाज

छत्तीसगढ़ से जुड़े सर्वे में हम आपको बताएंगे कि राज्य की 11 लोकसभा सीटों को लेकर प्रदेश की जनता का क्या मिजाज है. इस बार किस दल को ज्यादा सीटें हासिल होने की संभावना है? अगर आज चुनाव होते हैं तो किस पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है.

Mood Of The Nation- 11 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला

छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस केवल 2 ही सीट जीत पाई थी. बीजेपी ने इस बार मिशन-11 को जीतने का लक्ष्य रखा है. जबकि विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली कांग्रेस को राहुल गांधी की न्याय यात्रा से बेहद उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? BJP- कांग्रेस का ये है प्लान