Narayanpur Murder Case: बीजेपी पर भड़के दीपक बैज, पूछा- ये कौन सी किलिंग?

ChhattisgarhTak

• 01:40 PM • 15 May 2024

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नारायणपुर हत्या मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. जानें उन्होंने क्या कहा

PCC President Deepak Baij
PCC President Deepak Baij
Google CTA


Chhattishgarh Crime: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur murder case) जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या मामले में प्रदेश की सियासत गर्म है. इसे लेकर विपक्षी कांग्रेस साय सरकार पर हमलावर है. बता दें कि 13 मई सोमवार देर रात को बखरूपारा में कांग्रेस नेता विक्रम बैस को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. गोली लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. 

Read more!

बैज ने साय सरकार से पूछा कि यह कौन सी किलिंग है? उन्होंने कहा, "जब पहले भाजपा के नेताओं की हत्या हो रही थी तो बीजेपी की ओर से टारगेट किलिंग कहा जा रहा था. अब कांग्रेस नेताओं की हत्या कौन सी किलिंग है?"

बैज ने बीजेपी से मांगा जवाब

पीसीसी अध्यक्ष ने हत्या की सख्त लहजे में निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमिटी उनके परिवार के साथ खड़ी है. बैज ने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की लगातार हत्या हो रही है. इससे पहले भाजपा के नेताओं की हत्या हो रही थी तो बीजेपी के द्वारा टारगेट किलिंग कहा जा रहा था. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए सवाल किया कि अब कांग्रेस के नेताओं की हत्या हो रही है तो यह कौन सी किलिंग है? बैज ने बीजेपी सरकार को इसे स्पष्ट करने को कहा है.

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि 13 मई यानी सोमवार को देर रात को बखरूपारा में कांग्रेस नेता विक्रम बैस को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई. कांग्रेस नेता की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गोली लगने के बाद उनको आस-पास के लोगों की मदद से जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के उपाध्यक्ष के पद पर थे.  घटना के बाद नारायणपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है.