गले में मंगलसूत्र चमक रहा था...महिला शव जमीन पर पड़ा था. विकेश उसे लेकर अस्पताल गया. डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम होने चला गया. विकेश अलग-अलग कहानियां बनाता रहा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पूरे मामले का खुलासा हो गया. पता चल गया कि असल कहानी क्या है. मंगलसूत्र और महिला की मौत का क्या कनेक्शन है.
ADVERTISEMENT
ये कहानी है छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की है. कोतरा रोड़ थाने की टीम को 1 अप्रैल को जानकारी मिली कि धनेश्वरी विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत हो गई है. मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि महिला की मौत गले में पहने मंगलसूत्र की वजह से हुई है. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि इस मामले मृतका के परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि धनेश्वरी का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था. उसके तीन बच्चे हैं. लगभग 4 वर्ष पहले वो पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी. इसके बाद धनेश्वरी का विकेश से परिचय हुआ. दोनों एक दूसरे को पंसद करने लगे. लगभग 4 वर्ष से दोनों किरोड़ीमल नगर में पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे.
बीमार रहती थी धनेश्वरी
मृतका के परिजनों ने बताया कि धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी, जिसका इलाज विकेश करा रहा था. लगभग एक माह पूर्व से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी. उसके पति के साथ तलाक का केस चल रहा था. घटना के दिन विकेश और धनेश्वरी के साथ विवाद हो गया. आरोपी विकेश बरेठ ने पुलिस को बताया कि धनेश्वरी के पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा होता था. 1 अप्रैल को विकेश की नानी आयी थीं. धनेश्वरी ने समय पर खाना नहीं बनाया. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ.
विकेश ने धनेश्वरी को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद वो रोती हुई घर से जाने लगी. वीकेश ने उसे रोकने की कोशिश की. इसी दौरान के हाथ में धनेश्वरी के का मगलसूत्र आ गया. उसने उसे रोकने के लिए उसे पकड़कर खींच..तभी धनेश्वरी का गला दब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. वो घबरा गया और धनेश्वरी को लेकर अस्पताल भागा, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
नक्सलवाद पर राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध, देश जवाब चाहता है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ADVERTISEMENT


