छत्तीसगढ़: ईडी के रडार पर हैं ये बड़े अधिकारी और नेता, जानें किस मामले पर आज हुई छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापेमारी को अंजाम दिया है.ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच के तहत…

NewsTak

ChhattisgarhTak

follow google news

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापेमारी को अंजाम दिया है.ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच के तहत छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कुछ अधिकारियों और एक कांग्रेस नेता के परिसरों पर शुक्रवार को छापा मारा.

Read more!

सूत्रों ने बताया कि आईएएस अधिकारी रानू साहू, कुछ अन्य नौकरशाह और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली जा रही है.

कोरबा में कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे और रायपुर में आईएएस अधिकारी रानू साहू और रामगोपाल अग्रवाल के आवास के बाहर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मी दिखाई दिए.

सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी की ओर से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है.

किस मामले पर हो रही है ये कार्रवाई?

ईडी की छापेमारी किस मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है, यह साफ नहीं है लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह कथित चावल घोटाले से संबंधित हो सकती है.

संघीय एजेंसी राज्य में कथित कोयला लेवी और शराब घोटाले की भी जांच कर रही है, जिसमें उसने नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के साथ आईएएस अधिकारियों समेत कुछ प्रमुख नौकरशाहों को गिरफ्तार भी किया है.

कोर्ट ने दिया था दखल

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई को ईडी से कहा था कि वह छत्तीसगढ़ में 2,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ‘‘हर तरह से संयम बनाए रखे,’

    follow google news