बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सिंहदेव का बड़ा बयान, जानें क्या कह दिया

ChhattisgarhTak

19 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 19 2024 8:50 AM)

TS Singh Deo News- छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने बीजेपी में शामिल होने के चर्चाओं पर जवाब दिया है. वरिष्ठ…

NewsTak
Google CTA

TS Singh Deo News- छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने बीजेपी में शामिल होने के चर्चाओं पर जवाब दिया है.

Read more!

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने का प्रश्न नहीं उठता. किसी दल से अगर अपने जीवनकाल में जुड़ा रहूंगा तो वह कांग्रेस है.

उन्होंने कहा कि कमलनाथ वरिष्ठ नेता है और संयोग से उनकी कल ही उनसे बात हुई है.

दीपक बैज ने क्या कहा?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी कमलनाथ को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं. नहीं लगता कि बीजेपी में जाने का निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि कोई परिवार से अलग होता है तो फर्क पड़ता है. संयोग से कल ही उनसे बात हुई. काफी वरिष्ठ है इसलिए कोई टिप्पणी करना उचित नहीं.

बैज ने बीजेपी पर लगाए संगीन आरोप

दीपक बैज ने कहा है कि बीजेपी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं के पास लगातार फोन आ रहा हैं. बीजेपी प्रभारी ओम माथुर के ऑफिस से फोन आ रहा हैं. बीजेपी सरकार के मंत्रियों के ऑफिस से फोन आ रहे हैं. कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल होने पर पद- पैसा देने की बातें कही जा रही है. पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान से छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है.

(रिपोर्ट- रायपुर से अजय सोनी)

इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh Politics: पैसा और दबाव… दीपक बैज के आरोप पर मच गया बवाल, क्या बोली BJP?