Baloda Bazar Violence: चंद्रशेखर बन गए सतनामी समाज के लिए हीरो! क्या कर रहे हैं दिग्गज?

ChhattisgarhTak

06 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 6 2024 12:42 PM)

Baloda Bazar Violence: छत्तीसगढ़ में रहने वाले सतनामी समाज का ऐतबार चंद्रशेखर पर क्यों है? क्या समाज से संबधित और राजनीतिक रूप से रसूख रखने वाले बड़े नेता सतनामी समाज को मनाने या उनकी लड़ाई में साथ देने में कामयाब नहीं हैं? देखें इस पूरे मुद्दे पर चर्चा-

Google CTA

Baloda Bazar Violence: बलौदा बाजार हिंसा और जैतखाम तोड़फोड़ मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति कम होने का नाम ले रही है. पिछले दिनों आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) की भटगांव में हुई सभा के बाद एक बार फिर प्रदेश में सतनामी समाज के आंदोलन की चर्चा होने लगी है.

Read more!

आजाद की सभा में भीम आर्मी और सतनामी समाज के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. वहीं आगे आंदोलन करने की रणनीति पर भी संगठन के लोग बात करते नजर आए. ऐसे में अब सवाल उठता है कि राज्य में रहने वाले सतनामी समाज का ऐतबार चंद्रशेखर पर क्यों है? क्या समाज से संबधित और राजनीतिक रूप से रसूख रखने वाले बड़े नेता सतनामी समाज को मनाने या उनकी लड़ाई में साथ देने में कामयाब नहीं हैं? देखें इस पूरे मुद्दे पर चर्चा-