Bastar Viral Girl: इस नन्ही परी के बारे में क्या बोले साय, आप भी हो जाएंगे फैन

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, या किसी अन्य पर्व पर आपने कई बच्चों के भाषण सुने और देखे होंगे लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी बच्ची का भाषण सुनाने जा रहे हैं जिसे सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे.

ChhattisgarhTak

follow google news

Read more!

Bastar Viral Girl- गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, या किसी अन्य पर्व पर आपने कई बच्चों के भाषण सुने और देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक बच्ची का भाषण सुनाने जा रहे हैं जिसे सुन कर आप दंग रह जाएंगे. इस बच्ची को सीएम ने भी शुभकामनाएं दी है.

इस बच्ची को लेकर सीएम कार्यालय ने लिखा, “मासूमियत और ओज का ऐसा मिश्रण आज तक शायद ही आपने देखा हो !! भारत सरकार के देश की सुरक्षा में अग्रणी और आत्मनिर्भरता से वह आत्मविश्वास हर भारतीय में जागृत हुआ है जो उम्र, जाति, लिंग, भाषा, क्षेत्र के परे एक समग्र, विशुद्ध भारतीय विश्वास है. बस्तर संभाग के सुदूर अंचल किरंदुल से गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली नन्ही बिटिया दीक्षा मिश्रा की अभिव्यक्ति का अंदाज़ देखते ही बनता है. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नन्ही बिटिया को शुभकामनाएँ देते हुए, उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.”

    follow google news