बेमेतरा ब्लास्ट का जिम्मेदार कौन? हादसे ने खोल दी पोल!

सुमी राजाप्पन

28 May 2024 (अपडेटेड: May 28 2024 12:21 PM)

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक बारूद फैक्ट्री में धमाके के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है?

Google CTA

Bemetara Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक बारूद फैक्ट्री में धमाके के बाद कम से कम आठ कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना में एक की मौत हो गई वहीं कई कर्मचारी घायल हो गए हैं. बता दें कि विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि करीब 30 फुट गहरा गड्ढा हो गया. लेकिन इस बीच अपनों के इंतजार में ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं.

Read more!

रविवार से पिरदा में विस्फोट स्थल के पास तनावपूर्ण स्थिति है, धरना दे रहे ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके रिश्तेदार घटना के बाद से लापता हैं. सरकार की ओर से मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की जा चुकी है. लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लिहाजा सवाल उठता है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन? देखें सीजी राउंडअप-