कौन हैं सरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह? चिंतामणि महाराज को ऐसे देंगी टक्कर!

सरगुजा लोकसभा सीट से लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने शशि सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया. उनका मुकाबला बीजेपी के चिंतामणि महाराज से होने जा रहा है. शशि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं. वे सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य हैं. खास बात ये है कि उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव बड़े अंतर से जीता था.

ChhattisgarhTak

follow google news

CG Lok Sabha Election:  सरगुजा लोकसभा सीट से लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने शशि सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया. उनका मुकाबला बीजेपी के चिंतामणि महाराज से होने जा रहा है.सरगुजा लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रहा है. ऐसे में हम अपनी रिपोर्ट में समझने की कोशिश करेंगे की कैसे शशि सिंह चिंतामणि महाराज को टक्कर दे पाती हैं.

Read more!

विरासत में मिली राजनीति

शशि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं. वे सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य हैं. खास बात ये है कि उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव बड़े अंतर से जीता था. सूरजपुर जिले में तेजी से उभरीं युवा नेत्री गोंड़ जनजातीय समाज से आती हैं. इस कारण उनकी अच्छी सामाजिक पकड़ भी है. लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि शशि को राजनीति विरासत में मिली है.

शशि के दिवंगत पिता तुलेश्वर सिंह छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे. तुलेश्वर सिंह तेज तर्रार छवि के नेता थे, उन्हीं की छाप शशि सिंह पर पड़ी है. मुखर होकर शशि अपनी बात रखती हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण में शशि फुल टाइमर यात्री रहीं हैं. यात्रा में शामिल उन 100 युवाओं में शशि भी शामिल थी. इन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा भी राहुल गांधी के साथ तय की थी.

राहुल गांधी की हैं करीबी

राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उनका नाम लोकसभा प्रत्याशी के रूप में सामने एक साल पहले ही आ चुका था.सरगुजा में उनका नाम चर्चा में आया तो पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी इनका समर्थन किया. शशि सिंह, टीएस सिंहदेव की करीबी भी मानी जातीं हैं.

    follow google news