‘छत्तीसगढ़ बन गया है केंद्र शासित प्रदेश’, ज्योत्सना महंत ने कह दी बड़ी बात, चुनाव लड़ने पर भी दिया बयान

ChhattisgarhTak

18 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 18 2024 8:51 AM)

मनेंद्रगढ़ पहुंचीं कोरबा से लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत ने चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया. इसके साथ ही उन्होंने साय सरकार पर तंज कसते हुए इसे रिमोट कंट्रोल वाली सरकार बता दिया.

Google CTA

Read more!

Chhattisgarh Lok Sabha Elections-  मनेंद्रगढ़ पहुंचीं कोरबा (Korba) से लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत (Jyotsna Mahant) ने चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया. इसके साथ ही उन्होंने साय सरकार पर तंज कसते हुए इसे रिमोट कंट्रोल वाली सरकार बता दिया.

महंत ने कोरबा से कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के सवाल पर भी जवाब दिया.

इसके अलावा उन्होंने ट्रेनों को लेकर कहा कि ट्रेनों के लिए उन्होंने  बहुत लड़ाई की है. चाहे वो बीकानेर की हो चाहे छत्तीसगढ़ की हो. महंत ने कहा कि यह अचानक रुक जाती है. इसके विषय में पहले मंत्री रहे पीयूष गोयल और मौजूदा मंत्री से कई बार बात हुई. उनको कई बार उन्होंने पत्र दिये.

ट्रेनों को लेकर कह दी बड़ी बात

महंत ने दावा किया, “वो कहते थे कि दीदी हम कर देंगे… क्यों नहीं किया. शायद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, अब उनकी सरकार आ गई है, अभी भी वातावरण वही है. कोरबा लोकसभा में खदान के लिए तो बहुत चलती है लेकिन पैसेंजर को परेशानी दी जाती है. अचानक रुक जाती है. ये तो बड़ी दुःखदायी है. इसके लिए मैं हमेशा लड़ती रही हूं और लड़ती रहूंगी. हो सकता है सफल भी हो जाऊं, अभी छत्तीसगढ़ कोरबा तक आने की बात मान ली है. कब से शुरू करेंगे पता नही है.”

महतारी वंदना योजना पर बोला हमला! ‘केंद्र शासित प्रदेश हो गया छत्तीसगढ़’

महंत ने कहा कि 2100 महतारी वंदना योजना के लिए बोला गया, अभी तक फार्म भराये जा रहे हैं. उन्होंने कहा, जब हमारी सरकार बनी थी दो घण्टे में कर्ज माफी हो गया था. सब लोग अपना-अपना प्रभार सम्भाल कर काम करने लगे थे. यह तो समझ में अभी तक नही आ रहा कि सरकार बनी भी है कि केंद्र शासित प्रदेश हो गया है हमारा. मुझे ऐसा लग रहा कि बिना उनके हरी झंडी के कुछ नही होगा हमारा.

छत्तीसगढ़ Tak पर देखें ज्योत्सना महंत ने क्या कुछ कहा-