Narayanpur Murder Case: बैरियर तोड़कर ऐसे भागा मुख्य आरोपी, वीडियो आया सामने

ChhattisgarhTak

16 May 2024 (अपडेटेड: May 16 2024 5:41 PM)

नारायणपुर गोलीकांड का मास्टर माइंड मनीष के पास वैपन होने की आशंका है. बिलासपुर में चेकिंग के दौरान टोल पर बैरियर तोड़ते हुए स्पेशल टीम को कार से कुचलने का प्रयास भी आरोपियों ने किया था.

Google CTA

Narayanpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या के 6 आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कांग्रेस नेता की गोली मारकर हुई हत्या के बाद नारायणपुर, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त रुपए से अलग अलग ठिकानों ने छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की.

Read more!

अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए नारायणपुर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सायबर एनालिसिस के आधार पर नारायणपुर निवासी मनीष राठौर का नाम सामने आया.

पुलिस के अनुसार, मनीष ने जसप्रीत सिंह सिद्द्धू, विश्वजीत नाग, विप्लव और विवेक अधिकारी ने करीब डेढ़ महीने पहले हत्या की साजिश रची थी. मर्डर के लिए पिस्टल खरीदने और हत्या की प्लानिंग करने भिलाई स्थित इंडियन कॉफी हॉउस में मनीष राठौर, विश्वजीत नाग, राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी, संदीप यादव उर्फ संजू और सैमुआल उर्फ रायनुन्तलम के साथ मीटिंग भी की थी. फिलहाल हत्या का मास्टर माइंड मनीष राठौर फरार है.

बैरियर तोड़कर भागा आरोपी

पुलिस ने बताया कि गोलीकांड का मास्टर माइंड मनीष के पास वैपन होने की आशंका है. बिलासपुर में चेकिंग के दौरान टोल पर बैरियर तोड़ते हुए स्पेशल टीम को कार कुचलने का प्रयास भी आरोपियों ने किया था, इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

दो दिनों तक हुई थी रेकी

घटना को अंजाम देने के पहले दो दिनों तक आरोपियों के द्वारा मृतक की रेकी की गई थी. घटना के दिन मृतक विक्रम बैस को अकेला पाकर आरोपी संजू यादव और विश्वजीत नाग ने मिलकर गंडासा से वार कर और पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. विक्रम बैस हत्या के 03 आरोपियों दुर्ग पुलिस नेता ने पकड़ा था.

कब पकड़ में आएगा मनीष?

पुलिस के मुताबिक विक्रम से पुरानी रंजिश के चलते ही मनीष ने उसके मर्डर का प्लान बनाया था. घटना मे प्रयुक्त पिस्टल को मनीष राठौर के गोदाम में छुपा दिया था. फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पहुंच से बाहर है. नारायणपुर जिले ट्रक परिवहन संघ से जुड़े हुए लोगों पर पहले भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी है. उम्मीद है पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजेगी..