PM Modi Cast Controversy: पीएम की जाति पर अब सिंहदेव ने भी उठाए सवाल, कह दी ये बात

ChhattisgarhTak

12 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 12 2024 10:19 AM)

पीएम मोदी की जाति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. राहुल गांधी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी पीएम मोदी की जाति को लेकर सवाल उठाया. सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा.

Google CTA

PM Modi Cast Controversy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नरेंद्र मोदी के ओबीसी वर्ग को लेकर की गई टिप्पणी पर अब छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी बड़ा बयान दिया है.

Read more!

अंबिकापुर में टीएस सिंह देव ने कहा, “दिल्ली में एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि पहले आप यह तो पता करो कि नरेंद्र मोदी जिस समुदाय से आते हैं , वह समुदाय ओबीसी में कब शामिल हुआ?  मुख्यमंत्री बनने के पहले या मुख्यमंत्री बनने के बाद. मेरा आप के माध्यम से मेरा अनुरोध है कि पहले जांच कर ली जाए. मुझे नहीं मालूम मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर रहा. पर किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने दो दिन पूर्व मुझसे दिल्ली में कहा.”

इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति को लेकर सवाल उठाए थे. देखें कांग्रेस नेता सिंहदेव ने क्या कहा?