दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के अधिकारों के लिए उठी आवाज अब देश के अलग-अलग हिस्सों में अपना व्यापक असर दिखा रही है. इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने मुंबई का रुख किया और शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे से एक अहम मुलाकात की. शनिवार, 8 अगस्त को हुई इस बैठक में सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास और पार्टी की नेता रत्ना सिंह शामिल हुईं. इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा युवाओं का आंदोलन, छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दे और इस पूरे अभियान के भविष्य की रणनीति तय करना था.
ADVERTISEMENT
महाराष्ट्र में मिले समर्थन और कानूनी मदद के लिए जताया आभार
बैठक के दौरान सीजेपी के नेताओं ने आदित्य ठाकरे और उनकी पार्टी का दिल से आभार व्यक्त किया. यह आभार इस बात के लिए जताया गया कि मुंबई और महाराष्ट्र में युवाओं के इस आंदोलन को आदित्य ठाकरे की ओर से मजबूत समर्थन मिला. चाहे वह जमीनी स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात हो या फिर प्रदर्शनकारियों को कानूनी मदद पहुंचाने की, आदित्य ठाकरे और उनकी टीम ने युवाओं का हर कदम पर साथ दिया.
सोशल मीडिया पर भी दिखी इस मुलाकात की गूंज
इस मुलाकात के बाद राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इसकी गूंज साफ तौर पर दिखाई दी. आदित्य ठाकरे ने अपने 'एक्स' (ट्विटर) हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि सौरभ दास के साथ एक दोपहर बिताई, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट की मुख्य बातों और इन प्रेरणादायक आवाजों का समर्थन करने के लिए आगे आए बहुत से युवा भारतीयों के बारे में चर्चा हुई.
आदित्य ठाकरे के बयान पर CJP प्रवक्ता की प्रतिक्रिया
आदित्य ठाकरे के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर सीजेपी नेता सौरभ दास ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ठाकरे के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि इस विरोध प्रदर्शन की खास बातें हमेशा याद रहेंगी और आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में युवा प्रदर्शनकारियों के लिए आपने जो कुछ भी किया, चाहे वह कानूनी मदद हो या आयोजन में सहयोग, उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और हम सब इसमें एक साथ हैं.
युवा आंदोलन को मिल रही एक नई राजनीतिक ताकत
दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह आंदोलन अब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा है. आदित्य ठाकरे जैसे युवा राजनेता का खुलकर समर्थन मिलना सीजेपी और युवाओं के इस अभियान को एक नई ताकत देता हुआ दिख रहा है. छात्र समस्याओं और युवाओं की मांगों को लेकर यह गठबंधन और समर्थन आगे क्या नया मोड़ लेता है, फिलहाल इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
यहां देखें वीडियो
रांची की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच CJP के अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन, कही ये बात!
ADVERTISEMENT


