दिल्ली की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका देते हुए पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
ADVERTISEMENT
क्यों छोड़ी 'आप'?
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की मुख्य वजहों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह ऐसे मोड़ पर पहुंच गई थीं जहां पार्टी की कार्यशैली और नीतियों का बचाव करना उनके लिएमुश्किल हो रहा था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शुरुआत में पार्टी ने जनता से वादा किया था कि वे बड़े बंगले और गाड़ियां नहीं लेंगे, लेकिन बाद में पार्टी के नेताओं के लिए अलग राजनीतिक संस्कृति देखने को मिलने लगी, जिसमें प्राइवेट ट्रैवल के लिए चॉपर का इस्तेमाल भी शामिल है.
'मुझे वही पुरानी दिल्ली वापस चाहिए'
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी इसलिए ज्वाइन की है क्योंकि उन्हें वही साफ-सुथरी, हरी-भरी, विकासशील और सुरक्षित दिल्ली वापस चाहिए, जिसमें वह बचपन से पली-बढ़ी हैं. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे आज देश में ईमानदारी से 'वोट चोरी' और चुनावी प्रक्रिया के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रियंका कक्कड़ जैसे कद्दावर और टीवी डिबेट्स में मुखर रहने वाले चेहरे का जाना आम आदमी पार्टी के लिए राष्ट्रीय और दिल्ली स्तर पर एक तगड़ा झटका है.
ADVERTISEMENT


