'अभिजीत दीपके को किया जाए गिरफ्तार...' दिल्ली DCP के ऑफिस पहुंचे फैजान अंसारी, शिकायत में लगाए गंभीर ये आरोप!

न्यूज तक डेस्क

• 04:05 PM • 04 Aug 2026

Abhijeet Deepke News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर फैजान अंसारी ने दिल्ली में लिखित शिकायत दी है. फैजान का आरोप है कि उन पर दो बार हमले करवाए गए हैं. उन्होंने दीपके को पाकिस्तानी एजेंट बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
Google CTA

Abhijeet Deepke Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर फैजान अंसारी ने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. नई दिल्ली में डीसीपी कार्यालय के बाहर शिकायत की कॉपी दिखाते हुए फैजान ने न्यूज एजेंसी ANI मीडिया से बातचीत की और अभिजीत दीपके की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई.

Read more!

मुझ पर दो स्थानों पर करवाए गए हमले

फैजान अंसारी ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके के लोगों ने उन पर दो अलग-अलग जगहों पर हमले किए हैं. उनके मुताबिक, पहला हमला पुणे में हुआ था और दूसरा हमला औरंगाबाद में किया गया. फैजान ने दावा किया कि इन हमलों से जुड़े पर्याप्त सबूत उनके पास मौजूद हैं और इन मामलों में पहले से ही दो अलग-अलग केस दर्ज हैं.

पाकिस्तानी एजेंट और दंगे कराने की जताई आशंका

फैजान अंसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके पर तीखे जुबानी हमले किए. उन्होंने दीपके को पाकिस्तानी एजेंट और उमर खालिद का समर्थक करार दिया. इसके साथ ही फैजान ने आशंका जताई कि यदि अभिजीत दीपके को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह देश में दंगे-फसाद करवा सकते हैं और माहौल खराब कर सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दीपके सब कुछ अपने निजी फायदे के लिए कर रहे हैं.

सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के कदम की सराहना

शिकायत दर्ज कराने के बाद फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली के मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को सही समय पर हिरासत में लिया गया, जिससे दिल्ली का माहौल खराब होने से बच गया. फैजान ने दिल्ली पुलिस से दोबारा अपील की कि उनकी लिखित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दीपके को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए ताकि आगे कोई समस्या पैदा न हो.

यह भी पढ़ें: फोन बंद कर 16 दिन तक छिपकर रहे, हर पल सताती रही बेटे की टेंशन...जंतर-मंतर आंदोलन के समय अभिजीत दिपके के माता-पिता ने क्या-क्या झेला, कैमरे पर खुद बताया