आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेटा (Meta) और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के दबाव में मेटा इंडिया उनके इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट को भारत में सीमित (Suppress/Restrict) कर रहा है. उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक और 'E-20 पेट्रोल' जैसे मुद्दों के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है.
ADVERTISEMENT
"फोन और ईमेल का नहीं मिल रहा कोई जवाब"
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर पूरी घटना की जानकारी दी.
केजरीवाल ने कहा, "इन्स्टाग्राम की ओर से मुझे नोटिस मिला कि मेरा अकाउंट भारत में सीमित कर दिया गया है. जब मैंने इसके पीछे का कारण जानने के लिए मेटा के दफ्तर में संपर्क किया और ईमेल भेजे, तो रूटीन एकनॉलेजमेंट के अलावा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. न ही यह बताया जा रहा है कि इस रिस्ट्रिक्शन को कैसे हटाया जाए."
"मेटा को सिर्फ पीएम मोदी का अकाउंट चलाने की मिलेगी अनुमति"
मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए केजरीवाल ने कड़े शब्दों में कहा कि टेक कंपनियों को सत्ता के सामने इतना नहीं झुकना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मेटा, हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना न झुके, वरना वे भारत में मेटा को केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे."
प्रभावित लोगों से की एकजुट होने और DM करने की अपील
केजरीवाल ने दावा किया कि उनके मुद्दा उठाने के बाद देश भर से कई अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स के फोन और मैसेज आ रहे हैं, जिनके अकाउंट्स भी इसी तरह दबाए गए हैं.
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा:
"जो लोग भी केंद्र सरकार, इथेनॉल (E-20) नीति या पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बोलते हैं, उनके अकाउंट्स को सप्रेस किया जा रहा है. अगर आपका अकाउंट भी इस तरह से रिस्ट्रिक्ट हुआ है, तो मुझे सीधे मैसेज (DM) करें या कमेंट में बताएं. हम सब मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव बनाएंगे कि वे इस तरह की बदमाशी बंद करें."
ADVERTISEMENT


