टेलीग्राम बंद करने और सेना के जहाज के जरिए पेपर ट्रांसपोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान तीन भारतीयों की मौत के मुद्दे पर भारत का सख्त विरोध दर्ज कराने की अपील की. केजरीवाल ने कहा कि देश को मजबूत और बहादुर प्रधानमंत्री की जरूरत है, जो भारत के 140 करोड़ लोगों का गुस्सा दुनिया के सामने रख सके.

Arvind Kejriwal News
अरविंद केजरीवाल

न्यूज तक डेस्क

follow google news

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की दौरान तीन भारतीयों की हत्या को लेकर भारत की तरफ से कड़ी नाराजगी जताने की अपील की है. अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक वीडियो संदेश एक्स पर साझा कर कहा कि आज आप फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं. कृपया आज हिम्मत दिखाएं और तीन भारतीयों की हत्या पर भारत का सख्त विरोध और गुस्सा उन तक पहुंचाएं.

Read more!

केजरीवाल ने आगे कहा- ट्रंप के सामने डटकर खड़े होने की हिम्मत दिखाएं. तीन भारतीयों की हत्या पर आपने एक भी ट्वीट नहीं किया और ना ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की, क्यों? अब भारत को कमजोर नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है. 

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी की फ्रांस में ट्रंप के साथ वन-टू-वन मीटिंग है. आज आप ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में बोल दीजिए. ट्रंप ने मिसाइल दागकर हमारे तीन भारतीयों की निर्मम हत्या कर दी है. उनको साफ-साफ 140 करोड़ भारत के लोगों का संदेश दे दीजिए कि भारत के लोग बहुत नाराज हैं. भारत एक महान और शक्तिशाली देश है. भारत इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा.

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि ट्रंप ने तीन भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया और आपने एक ट्वीट तक नहीं किया. आपने एक संदेश तक नहीं दिया. आपने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक नहीं की. हमें एक शक्तिशाली और बहादुर प्रधानमंत्री की जरूरत है. हमें कमजोर या चुप रहने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए. आज आपको भारत के लोगों का गुस्सा और उनका दुख ट्रंप को बताना पड़ेगा. साफ-साफ शब्दों में ट्रंप को चेतावनी दे दीजिए कि ट्रंप और अमेरिका को भारत के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी. नहीं तो भारत अमेरिका से बदला लेने में सक्षम है.

टेलीग्राम बंद करने से पेपर लीक नहीं रुकेगा केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा को लेकर 22 जून तक टेलीग्राम एप पर पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है. इसलिए इस तरह के बेतुके कदम उठाये जा रहे हैं. सेना के जहाज़ों से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना. क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक का धंधा अरबों का धंधा है. पैसा टॉप तक जाता है. पेपर लीक बंद कर दिए तो एमएलए और एमपी ख़रीदने के पैसे कहां से आएंगे.

    follow google news