अरविंद केजरीवाल vs जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा: हाईकोर्ट में खुद मोर्चा संभालेंगे केजरीवाल, जज बदलने की मांग पर अड़े

अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई की याचिका के खिलाफ खुद अपनी दलीलें पेश करेंगे और जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से इस केस से हटने (रिक्यूजल) की गुजारिश करेंगे. केजरीवाल पूरी तैयारी और अहम दस्तावेजों के साथ अदालत पहुंचे हैं, जहाँ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहीं.

NewsTak

वैशाली

follow google news

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अपनी दलीलें पेश करेंगे. शराब घोटाले (Excise Policy Case) से जुड़े एक मामले में केजरीवाल पूरी तैयारी के साथ अदालत पहुंचे हैं. खास बात यह है कि केजरीवाल इस बार भी वकील के भरोसे रहने के बजाय खुद अपना पक्ष रखेंगे, जिसकी एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद सीबीआई (CBI) की उस याचिका से शुरू हुआ है, जिसमें लोअर कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को डिस्चार्ज (आरोपों से मुक्त) करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. हालांकि, केजरीवाल को इस मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच पर भरोसा नहीं है.

जज बदलने की गुजारिश और 'रिक्यूजल रिक्वेस्ट'

अरविंद केजरीवाल ने पहले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को पत्र लिखकर बेंच बदलने की मांग की थी. जब वहां से मांग ठुकरा दी गई, तो उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की और अब वे इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुके हैं.

 

    follow google news