केजरीवाल Vs जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा: CBI के जवाब पर भड़के अरविंद केजरीवाल, जज के बच्चों को लेकर दागे गंभीर सवाल

Arvind Kejriwal vs Justice Swarna Kanta: अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच से हटने की अपनी अर्जी पर सीबीआई के जवाब को बेबुनियाद बताते हुए जज के बच्चों के प्रोफेशनल संबंधों पर सवाल उठाए हैं. इस हाई-प्रोफाइल रिक्यूजल एप्लीकेशन पर आज दोपहर 2:30 बजे दिल्ली हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.

Arvind Kejriwal CBI case
Arvind Kejriwal CBI case Update

दिनेश यादव

follow google news

Arvind Kejriwal Liquor Case:दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के बीच का कानूनी विवाद अब और गहराता जा रहा है. केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को इस मामले की सुनवाई से हटाने के लिए जो 'रिक्यूजल एप्लीकेशन' (Recusal Application) दायर की थी, उस पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. केजरीवाल ने अपने ताजा रिजॉइंडर (Rejoinder) में सीबीआई पर तथ्यों को छिपाने और न्यायपालिका को बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read more!

बच्चों के 'प्रोफेशनल रिलेशन' पर छिड़ा विवाद

अरविंद केजरीवाल का मुख्य आरोप यह है कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के बच्चे (ईशान शर्मा और शंभवी शर्मा) केंद्र सरकार के कानूनी पैनल में शामिल हैं और उनके सॉलिसिटर जनरल के साथ सक्रिय पेशेवर संबंध हैं. केजरीवाल के मुताबिक, ऐसी स्थिति में उन्हें इस बात की 'उचित आशंका' है कि उनके मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी.

सीबीआई के जवाब पर केजरीवाल का पलटवार

सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी थी कि जस्टिस शर्मा के बच्चों का एक्साइज पॉलिसी केस से कोई लेना-देना नहीं है. इस पर केजरीवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा:

  • सीबीआई अपनी दलीलों में केवल अटकलें लगा रही है और बेबुनियाद आरोप लगा रही है.
  • सीबीआई ने जस्टिस शर्मा पर लगाए गए पक्षपात के आरोपों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया.
  • यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीआई इस मामले की सुनवाई केवल एक विशिष्ट जज के सामने कराने के लिए पूरी न्यायपालिका को विवादित बना रही है.
  • सॉलिसिटर जनरल ने जानकारी छिपाकर केजरीवाल के मन में पक्षपात की आशंका को और मजबूत किया है.

आज दोपहर 2:30 बजे आएगा बड़ा फैसला

केजरीवाल आज खुद कोर्ट में पेश होकर अपने रिजॉइंडर को रिकॉर्ड पर लेने की दलील रखेंगे. इसके साथ ही, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा आज दोपहर 2:30 बजे अपनी रिक्यूजल एप्लीकेशन पर फैसला सुनाएंगी. 13 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई पूरी हो गई थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जस्टिस शर्मा इस केस से खुद को अलग करेंगी या सुनवाई जारी रखेंगी.

 

    follow google news