Delhi Crime News: आशुतोष रांका के घर के बाहर अचानक क्यों पहुंची पुलिस? जानें पूरा मामला!

न्यूज तक डेस्क

• 01:54 PM • 27 Aug 2026

राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बदहाली उजागर करने के ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के बाद कांग्रेस जनता पार्टी के कार्यकर्ता आशुतोष रांका पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. इसके बाद रांका ने अपने आवास के बाहर मौजूद पुलिस बल का वीडियो जारी कर पुलिस पर निगरानी रखने और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

Ashutosh Ranka on Bankura Case
Ashutosh Ranka on Bankura Case
Google CTA

राजस्थान में सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए चलाए जा रहे ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के बीच सियासी और कानूनी घमासान तेज हो गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि राजस्थान पुलिस उनके घर के बाहर डेरा डाले हुए है और उन पर कड़ी निगरानी रख रही है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

21 अगस्त को आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ जयपुर के एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने और वहां की अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाने पहुंचे थे. इस दौरान स्कूल परिसर के बाहर ग्रामीणों और टीम के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई. कांग्रेस जनता पार्टी का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर आए थे. इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. आशुतोष रांका और उनके सहयोगियों पर एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.

घर में आने-जाने वालों पर रखी जा रही नजर

FIR दर्ज होने के बाद आशुतोष रांका ने घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा:

"पिछले 2 घंटे से राजस्थान पुलिस मेरे घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रही है. अगर पुलिस चाहे तो आकर मुझे सीधे गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन मैं और मेरी टीम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक राजस्थान के सभी स्कूल ठीक नहीं हो जाते."

फिलहाल इस पूरे मामले में आशुतोष रांका को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है. वहीं पुलिस की तरफ से अभी तक इस निगरानी या संभावित कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Master Plan for 2047: टूटेगा पुराना मकान, मिलेगा नया फ्लैट... जानें मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा?