दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष होंगी पूर्व सीएम आतिशी, AAP विधायक दल की बैठक में फैसला

NewsTak

• 02:23 PM • 23 Feb 2025

Delhi Leader of Opposition Atishi: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और कालका जी से विधायक आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है. रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया.

NewsTak
Google CTA

Delhi Leader of Opposition Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और कालका जी से विधायक आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है. रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. सभी विधायकों ने आतिशी के नेतृत्व पर सहमति जताई और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

Read more!

नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी आतिशी

दिल्ली विधानसभा में अब आतिशी विपक्ष के नेता की भूमिका में नजर आएंगी. इससे पहले, वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रही और सरकार कई विभागो में अहम जिम्मेदारी निभाई. अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और सशक्त नेतृत्व का प्रदर्शन किया, जिससे पार्टी में उनकी साख और भी मजबूत हुई.

कठिन हालात में भी जीती अपनी सीट

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कई बड़े झटके लगे, जहां अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद, आतिशी ने कालका जी सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित की, जिससे पार्टी में उनकी स्थिति और भी मजबूत हुई. उनकी इस सफलता को देखते हुए ही विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया.

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है. इसी के जवाब में आम आदमी पार्टी ने विपक्ष की ओर से महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए आतिशी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में आगे किया है.