दिल्ली में CM की शपथ से जुड़ा बड़ा अपडेट, विधायक दल की बैठक के बाद इस दिन होगी शपथ!!

NewsTak

• 04:03 PM • 14 Feb 2025

Delhi CM Oath: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को आयोजित किया जा सकता है. इसके पहले, 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

Narendra Modi and Amit Shah
Narendra Modi and Amit Shah
Google CTA

Delhi CM Oath: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को आयोजित किया जा सकता है. इसके पहले, 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

Read more!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात अपने अमेरिका और फ्रांस दौरे से स्वदेश लौटने वाले हैं. उनके लौटते ही सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों पर मंथन किया है. पहले 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए थे, जिनमें से 9 नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इनमें मुख्यमंत्री, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नाम तय किए जाएंगे.

Delhi CM Candidate: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दौड़ में सबसे आगे चल रहे ये नाम 

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री पर चर्चाएं जारी

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है. पार्टी ने बिना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत हासिल किया. अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

बीजेपी ने इस बार दिल्ली विधानसभा की 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई. वहीं, कांग्रेस लगातार तीसरी बार शून्य पर ही अटकी रही. इससे पहले, बीजेपी ने 1993 में दिल्ली में पहली बार सत्ता हासिल की थी, लेकिन उसके बाद 27 साल तक उसे सत्ता से बाहर रहना पड़ा था. अब पार्टी की यह वापसी ऐतिहासिक मानी जा रही है.