live blog active
लाइव

CJP Protest LIVE Updates: जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट शुरू, अभिजीत दीपके ने मार्च और सोनम वांगचुक को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूज तक डेस्क

20 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 21 2026 12:55 PM)

CJP Protest LIVE Updates: जंतर-मंतर से CJP आंदोलन का आज दूसरा बड़ा दिन. पुलिस कार्रवाई और संसद मार्च के दौरान हुए बवाल के बाद अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं अब विपक्ष भी सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है. जानिए दिल्ली पुलिस की ताजा सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक एडवाइजरी, प्रदर्शनकारियों की रणनीति और जंतर-मंतर से पल-पल के लाइव अपडेट्स.

Google CTA
CJP Protest Live Updates
CJP Protest Live Updates

बीते कल कॉकरोच जनता पार्टी ने चलो संसद मार्च का आयोजन किया था. इसका मकसद दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर संसद तक शांतिपूर्ण मार्च करना और अपने मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना था. लेकिन हुआ इसका कुछ उल्टा ही क्योंकि मार्च तो निकला लेकिन यह एक हिंसक टकराव में बदल गया. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, जिनमें स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस जैसे बड़े अधिकारी भी शामिल थे. इसी बीच सोमवार देर रात CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि, मार्च मंगलवार को भी जारी रहेगा. 

Read more!

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस द्वारा मंच हटा दिए जाने के बाद CJP के प्रदर्शनकारी वापस जंतर-मंतर लौट आए हैं. अभिजीत दिपके ने सोमवार देर रात 'आजतक डिजिटल' से बातचीत में साफ कर दिया कि मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा, 'हम फिर से मार्च करेंगे और प्रदर्शन स्थल को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे.' हालांकि अब अभिजीप दीपके ने कहा है कि आज वह मार्च नहीं निकालेंगे लेकिन सोनम वांगचुक का अनशन और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा. 

बता दें कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP का 'संसद चलो' मार्च परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया था. लेकिन इस प्रदर्शन का अंत आंसू गैस के गोलों, भीड़ पर लाठीचार्ज, पुलिस बसों में तोड़फोड़ और 70 से अधिक लोगों की हिरासत के साथ हुआ.

जंतर-मंतर के चप्पे-चप्पे से पल-पल की तस्वीरें, ट्रैफिक एडवाइजरी, नेताओं के बयान और ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ. पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.

  • 12:55 PM • 21 Jul 2026

    Cockroach Janta Protest LIVE Updates: 'प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?' राहुल गांधी ने उठाया सवाल

    Rahul Gandhi on CJP Protest: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'कल जो हुआ, उसके लिए मोदी जी ने माफी तक नहीं मांगी है. युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है. प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए.'

     

     

  • 12:47 PM • 21 Jul 2026

    Jantar-Mantar Protest Updates: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

    LIVE Updates Delhi Protest: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, 'जिस तरह हिटलर ने अपने ही लोगों के खिलाफ प्राइवेट आर्मी का इस्तेमाल किया था, ठीक उसी तरह इस सरकार ने भी कल छात्रों पर कार्रवाई करने के लिए प्राइवेट आर्मी का इस्तेमाल किया.' इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने ही मंत्रियों को पद से हटाने से डर रही है, क्योंकि उसे भय है कि हटाए जाने पर वे मंत्री सरकार के काले कारनामों और राज का पर्दाफाश कर देंगे.

     

  • 12:24 PM • 21 Jul 2026

    LIVE Updates CJP Protest: जेपी नड्डा पहुंचे RML अस्पताल

    Delhi Protest LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों से मिलने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे हैं.

     


     

  • 11:49 AM • 21 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर बोला हमला

    LIVE Updates CJP: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसके बाद कई छात्र अस्पताल में भर्ती हैं. देश में यह सरासर अन्याय और अत्याचार हो रहा है. हम केवल यह जानना चाहते थे कि छात्रों के भविष्य को लेकर जे. पी. नड्डा के साथ हुई बैठक में क्या बात हुई और सरकार इस पर अपना बयान जारी करें. सदन के भीतर फ्लोर लीडर्स को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए था, लेकिन जब हमने यह मुद्दा उठाना चाहा तो हमारा मुंह बंद कर दिया गया. जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था तो लाठीचार्ज क्यों किया गया? सरकार लोकतंत्र को खत्म करने और देश में अराजकता (Anarchy) फैलाने की कोशिश कर रही है.

     

  • 11:23 AM • 21 Jul 2026

    LIVE Cockroach Janta Party Protest Updates: आज संसद मार्च नहीं निकालेंगे दीपके 

    Jantar Mantar Live Updates: दिल्ली में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन के 23वें दिन उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए मना लिया था. दीपके ने कहा कि उन्होंने वांगचुक से देश के लिए उनके जीवन का महत्व बताते हुए भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया था और वे मान भी गए थे. लेकिन पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज और अत्याचार को देखकर उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है. दीपके ने डॉक्टरों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि मानव शरीर केवल 20-21 दिन तक ही अनशन सहन कर सकता है और वांगचुक के अंग खराब होने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा बहाए गए छात्रों के खून को देखते हुए फिलहाल संसद मार्च स्थगित किया गया है, लेकिन सोनम वांगचुक का अनशन और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा.

     

     

  • 11:16 AM • 21 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: CJP डेलिगेशन से बातचीत के बाद नड्डा ने दिया बड़ा बयान

    LIVE CJP Protest Delhi: CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने बीते कल यानी 20 जुलाई को जेपी नड्डा के साथ बैठक की. इस बैठक को लेकर जब जेपी नड्डा से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा है कि, 'बातचीत हमेशा अच्छी रहती है.'

  • 11:01 AM • 21 Jul 2026

    Delhi Protest LIVE Updates: अभिजीत दीपके ने किया बड़ा ऐलान

    CJP Protest Updates: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने हमारे सहयोगी यूपी तक को दिए इंटरव्यू में ऐलान किया है कि उनका प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है और वे मौके पर ही डटे रहेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सिर्फ समय बर्बाद किया. दीपके ने पुलिस पर युवाओं और छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज और महिला पुलिसकर्मियों की गैर-मौजूदगी में बदसलूकी करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें सोनम वांगचुक से मिलने नहीं दे रही है. उन्होंने साफ कहा कि अब अगर बातचीत होनी है, तो सरकार को खुद प्रदर्शनकारियों के पास आना होगा.

     


     
  • 10:43 AM • 21 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: CJP प्रदर्शन के बीच PM का NEET को लेकर बड़ा बयान!

    Delhi LIVE Updates: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट (NEET) परीक्षा मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है, जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया है और आवश्यक कदम उठाते हुए दोबारा परीक्षाएं आयोजित की गईं. पेपर लीक को 'घोर पाप' बताते हुए प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने जानकारी दी कि मामले में शामिल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की.

  • 10:40 AM • 21 Jul 2026

    Jantar-Mantar Protest LIVE Updates: CJP के सपोर्ट में आए चंद्र शेखर आजाद, रात से ही धरने पर बैठे

    Chandrashekhar Protest Updates: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी (CJP) के संसद मार्च पर पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने के बाद सियासत गरमा गई है. विपक्षी दलों ने सरकार की कड़ी आलोचना की है. वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार रात से संसद परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए हैं. रात में हुई बारिश के बावजूद वे अंबेडकर प्रतिमा के पास ही डटे रहे और न्याय मिलने तक अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया.

  • 10:36 AM • 21 Jul 2026

    CJP LIVE Protest Update: CJP प्रोटेस्ट की नई तस्वीरें आई सामने

    LIVE Updates Delhi Protest: दिल्ली में बीते कल हुए CJP के प्रदर्शन से जुड़े कई नए फोटो वीडियोज सामने आए है, जहां उपद्रव की स्थिति को साफ देखा जा सकता है. इसी बीच एक तस्वीर भी सामने आई है जहां पुलिस की गाड़ियों को पलटते हुए देखा जा सकता है.

  • 10:24 AM • 21 Jul 2026

    Protest LIVE Updates: इन गंभीर धाराओं ने दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

    Cockroach Janta Party Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. इस मामले में थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट में FIR दर्ज की गई है. यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita - BNS), 2023, आर्म्स एक्ट, 1959 तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संरक्षण अधिनियम (Prevention of Damage to Public Property Act - PDPP Act) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है

    धारा 223(बी) BNS – लोक सेवक द्वारा विधिसम्मत आदेश की अवज्ञा या सरकारी कार्य में बाधा से संबंधित प्रावधान

    धारा 221 BNS – लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना या उसे प्रभावित करना

    धारा 132 BNS – लोक सेवक पर हमला करना या बल का प्रयोग करना

    धारा 121(1) BNS – गैरकानूनी जमावड़े या हिंसक भीड़ से संबंधित अपराध

    धारा 189(3), 190, 191(2), 191(3), 192 BNS – दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा, हिंसा

    धारा 324(5) BNS – सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने या गंभीर नुकसान पहुंचाने से संबंधित प्रावधान

    धारा 109(1) BNS – हत्या के प्रयास या गंभीर हिंसक कृत्य से संबंधित प्रावधान (यदि परिस्थितियाँ लागू हों)

    धारा 125 BNS – मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य

    धारा 3(5) BNS – समान उद्देश्य या साझा मंशा के तहत सामूहिक रूप से अपराध करना

    धारा 61(2) BNS – आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) से संबंधित प्रावधान

    आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 25(1AB) 

    पीडीपीपी एक्ट (Prevention of Damage to Public Property Act) की धारा 3 – सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने या क्षति पहुंचाने का अपराध
    संक्षेप में, इस एफआईआर में आरोप है कि आरोपितों ने गैरकानूनी तरीके से एकत्र होकर सार्वजनिक व्यवस्था भंग की, सरकारी कार्य में बाधा डाली, हिंसक गतिविधियों में शामिल हुए, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया इन सभी आरोपों की जांच थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और पीडीपीपी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है

  • 10:17 AM • 21 Jul 2026

    Delhi Protest LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने अब तक 5 FIR की दर्ज!

    'Chalo Sansad' March LIVE Updates: CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कॉनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट और अन्य पुलिस स्टेशनों में 5 FIR दर्ज की हैं. अभी और भी FIR दर्ज होने की संभावना है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की मदद से उपद्रवियों और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

     

  • 09:28 AM • 21 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन

    Delhi Protest Updates: सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार सुबह सोनम वांगचुक का लेटेस्ट मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. वीएमएमसी (VMMC), सफदरजंग अस्पताल और एम्स (AIIMS), नई दिल्ली के विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी (बहु-विषय) टीम की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

    वाइटल्स और ब्लड शुगर: फिलहाल सोनम वांगचुक के सभी मुख्य वाइटल्स (Vital Parameters) स्थिर हैं. हालांकि, उनका ब्लड शुगर लेवल लगातार सामान्य से नीचे (कम) बना हुआ है.

    पोटेशियम और ब्लड रिपोर्ट: बीती रात लिए गए सैंपल के मुताबिक, उनके सीरम पोटेशियम का स्तर 3.2 mEq/L है. उन्हें लगातार पैनसाइटोपिनिया (Pancytopenia) की समस्या बनी हुई है, जिसमें खून की कमी (Anemia) और ल्यूकोसाइट (WBC) काउंट कम होना शामिल है. इन जांचों को देखते हुए उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखना जरूरी है.

    इलाज से इनकार: उन्हें इस समय ओरल रीहाइड्रेशन थेरेपी (ORS) और पोटेशियम के सप्लीमेंट्स दिए जा रहे हैं. हालांकि, डॉक्टरों की बार-बार सलाह के बावजूद वे ड्रिप (IV Fluids) और ग्लूकोज लेने से लगातार इनकार कर रहे हैं.

    आगे का जोखिम: लंबे समय से उपवास के कारण शरीर पर पड़े तनाव, लगातार डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) और ब्लड रिपोर्ट में आई गड़बड़ियों को देखते हुए लगातार मेडिकल निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके.

    अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

  • 09:05 AM • 21 Jul 2026

    LIVE Updates CJP Protest: CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने 5 राज्यों के DGP को लिखा पत्र

    CJP Protest Updates: जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के DGP को पत्र लिखकर दिल्ली की ओर भीड़ जुटने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि इन राज्यों से कोई भी समूह प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली आ रहा है, तो उन्हें सीमा पर ही समझा-बुझाकर वापस भेज दिया जाए. दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद संवेदनशील है. पत्र मिलने के बाद संबंधित राज्यों ने इसे जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजकर बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं.
     

  • 08:55 AM • 21 Jul 2026

    Delhi CJP Protest Updates: CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    LIVE Updates Jantar-Mantar: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज किशन घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन और रैली को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एहतियात के तौर पर सुबह 8:30 बजे से आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं. पुलिस ने यात्रियों को प्रभावित मार्गों से बचने और अपनी यात्रा समय से पहले शुरू करने की सलाह दी है.

     


     

  • 08:50 AM • 21 Jul 2026

    CJP Protest Updates: 118 से अधिक पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल

    Jantar-Mantar Protest LIVE Updates: : राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस जोन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई, जब प्रदर्शनकारियों ने लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए पुलिस के साथ कथित तौर पर हिंसक झड़प की. दिल्ली पुलिस के अनुसार, बार-बार हटने की अपील और चेतावनियों के बावजूद उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, बैरिकेड्स तोड़ दिए और करीब 15 से 20 सरकारी वाहनों सहित सार्वजनिक संपत्ति में भारी तोड़फोड़ की. 

    इस भयानक हिंसा में स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर, डीसीपी और महिला अधिकारियों समेत 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि लगभग 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं. बिगड़ते हालात पर काबू पाते हुए पुलिस ने अब तक करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और दंगा भड़काने, पुलिस पर हमला व सरकारी काम में बाधा डालने की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • 08:40 AM • 21 Jul 2026

    LIVE Updates CJP Protest: 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन', CJP का बड़ा ऐलान

    Abhijeet Deepke CJP LIVE Updates: बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. साथ ही अभिजीत दीपके ने आजतक डिजिटल से बातचीत में साफ कर दिया है कि वे आज भी यानी मंगलवार को संसद के लिए मार्च निकालेंगे.

  • 07:39 PM • 20 Jul 2026

    जंतर-मंतर पर कथित हिंसा पर पुलिस का बड़ा दावा, हिरासत में लिए गए कई लोग छात्र नहीं 

    जंतर-मंतर पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कई लोग छात्र नहीं हैं. हिंसा के पीछे किसी साजिश की आशंका की भी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कई संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल भ्रामक जानकारी फैला रहे थे. पुलिस का दावा है कि पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस हिंसा को लेकर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहें फैलाई गईं. इनमें एक पोस्ट में 7 प्रदर्शनकारियों की मौत, 391 लोगों के घायल होने और 250 लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया गया. पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में किसी राजनीतिक दल की हिंसा भड़काने में भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले में कई FIR दर्ज की जा रही हैं.

  • 04:49 PM • 20 Jul 2026

    Delhi Protest LIVE Updates: CJP डेलिगेशन से मुलाकात कर नड्डा ने कही ये बातें!

    CJP LIVE Protest Updates: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, 'आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.'


     

  • 04:41 PM • 20 Jul 2026

    LIVE Updates CJP Protest: CJP ने रखीं 3 बड़ी मांगें, जेपी नड्डा ने मांगा समय

    CJP Protest Updates: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP नेता आशुतोष रांका ने X पर बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से बात करने के लिए समय मांगा है. पार्टी ने जेपी नड्डा के सामने तीन शर्तें रखी हैं, जिनमें पहली सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और तीसरी NEET-UG 2026 के पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है. इस आश्वासन के बाद भी फिलहाल बड़े पैमाने पर हो रही गिरफ्तारियों को लेकर प्रदर्शनकारियों में गुस्सा है.